Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार के चौहरे हत्याकांड के दो आरोपी छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार; शवों के टुकड़े कर नदी में फेंके थे

Chhatrapati Sambhajinagar Police: बिहार के कैमूर जिले में चार लोगों की नृशंस हत्या कर शवों के टुकड़े फेंकने वाले दो फरार आरोपियों को छत्रपति संभाजीनगर पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 19, 2026 | 02:24 PM

नृशंस हत्या कांड (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar Crime News: छत्रपति संभाजीनगर बिहार राज्य के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुए चार लोगों के नृशंस हत्या कांड में फरार चल रहे दो आरोपियों को छत्रपति संभाजीनगर पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर बिहार पुलिस के हवाले किया है।

यह कार्रवाई 16 और 17 मई 2026 को संयुक्त रूप से की गई। पुलिस ने बताया कि कैमूर जिले के रामगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में शिकायतकर्ता कुंदन कुमार पिता महेशप्रसाद सिंह परि निवासी रामगढ़, जिला कैमूर (बिहार) हैं। 16 मई 2026 को बिहार के पुलिस अधीक्षक कैमूर ने छत्रपति संभाजीनगर पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी कि हत्या प्रकरण के दो आरोपी शहर में छिपे हुए हैं।

इसके बाद पुलिस आयुक्तालय की अपराध शाखा की टीम को आरोपियों की तलाश के निर्देश दिए गए। अपराध शाखा के पीआई गजानन कल्याणकर, पीएसआई प्रवीण वाघ तथा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने तकनीकी जानकारी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जलगांव रोड स्थित शरद टी पॉइंट के जाधववाडी क्षेत्र से हिरासत में लिया।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव का ऐलान, विदर्भ की 5 सीटों पर बढ़ी हलचल; 18 जून को वोटिंग

छत्रपति संभाजीनगर मनपा: 67 करोड़ के बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट पर हंगामा, जांच पूरी होने तक भुगतान पर लगी रोक

नागपुर सफारी में बड़ा डर! उमरेड-करांडला अभयारण्य में जिप्सी खराब, आधे घंटे तक डर के साये में पर्यटक

छत्रपति संभाजीनगर मनपा: 1279 करोड़ के टैक्स बकाये पर हंगामा, 15-20 दिन में पानी मिलने तक जल कर वसूली पर रोक

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक देवसिंह राजपूत (27) निवासी नाचनवेल, तहसील कन्नड़, जिला था। छत्रपति संभाजीनगर तथा गौतम उर्फ राहुल गुप्ता निवासी आत्मज, ग्राम डरहक थाना रामगढ़, जिला कैमूर (बिहार) के रूप में हुई है। बिहार पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक पुरुष, एक महिला और दो छोटे बच्चों की बेरहमी से हत्या की थी। हत्या के बाद शवों के टुकड़े कर उन्हें सूटकेस और पॉलीबैग में भरकर नदी में फेंक दिया गया था।

यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर मनपा: 67 करोड़ के बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट पर हंगामा, जांच पूरी होने तक भुगतान पर लगी रोक

भाइयों में जमीन को लेकर था विवाद

मृतक कृष्ण मुरारी व उसकी पत्नी दुर्गेश कुमारी घर वृद्धा मां संग नौकरानी जैसा बर्ताव कर पिटाई करते थे। यही नहीं, भाइयों में जमीन के विवाद को लेकर खटपट थी। मां ने छोटा बेटा विकास को फोन कर पिटाई की जानकारी देने के बाद बदले की भावना से हत्या की साजिश रची। मां के फोन के बाद आक्रोशित विकास ने मुंबई में हत्या की योजना बनाई व भाई राहुल व कन्नड़ का मित्र दीपक को साथ में लेकर बिहार के डहरक में पहुंच गया।

Bihar kaimur four murder accused arrested chhatrapati sambhajinagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2026 | 02:24 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Crime News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.