पेंच सफारी में टूरिस्टों के साथ ‘धोखा’, यात्रियों को जंगल में छोड़ा, सारा सामान सड़क पर फेंककर भागा ड्राइवर!
Nagpur Travels: पेंच सफारी पर गए यात्रियों के साथ बड़ा धोखा! ड्राइवर ने सड़क पर फेंका सामान और गाड़ी लेकर हुआ फरार। GPS की मदद से पकड़ा गया आरोपी। कोंढाली पुलिस में शिकायत दर्ज।
- Written By: प्रिया जैस
कार को किया ट्रैक (सौजन्य-नवभारत)
Pench National Park: बाजारगांव स्थित रोशन टूर्स एंड ट्रैवल्स से संबद्ध नागपुर की एक ट्रैवल्स कंपनी के वाहन चालक द्वारा यात्रियों के साथ की गई लापरवाही और विश्वासघात का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चालक ने यात्रियों को बिना बताए उनका पूरा सामान सड़क पर फेंक दिया, जिससे यात्री गंभीर संकट में फंस गए। इस घटना ने ट्रैवल्स प्रबंधन और चालक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना 27 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे की है। नागपुर रेलवे स्टेशन से वाहन क्रमांक एमएच 31/ डीजी 6464 लेकर चालक अंकुश हरिचंद्र रंगारी 5 यात्रियों को पेंच राष्ट्रीय उद्यान लेकर गया। वहां पहुंचने के बाद चालक ने यात्रियों को कोई सूचना दिए बिना उनका सारा सामान लेकर वाहन सहित वापस रवाना हो गया।
वाहन को ऐसे किया ट्रैक
काफी देर तक वाहन नजर न आने पर यात्रियों ने तुरंत ट्रैवल्स एजेंसी से संपर्क किया, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद वाहन के मूल मालिक नरेंद्र गोतमारे, बाजारगांव निवासी से संपर्क किया गया। उन्होंने भी वाहन वापस न आने की जानकारी दी। वाहन में जीपीएस सिस्टम लगे होने के कारण लोकेशन ट्रेस की गई, जिसमें वाहन हैदराबाद हाईवे की ओर जाते हुए पाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मजदूर के भेष में पुलिस ने मारी रेड, नागपुर में नकली नोट के नाम पर ठगने वाली परवेज गैंग के 7 गिरफ्तार
कोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
नागपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कपिलनगर पुलिस ने 121 ग्राम MD के साथ युवक को दबोचा, सप्लायर फरार
नागपुर में मानसून का इंतजार और बढ़ा, 23 जून के बाद ही आसार, तब तक झेलनी होगी उमस और भीषण गर्मी
यह भी पढ़ें – ‘किस्मत का बुलावा आए तो जाना पड़ता है’, 4 दिन पहले कही थी अजित पवार ने ये बात, लोगों को रुला गया वायरल VIDEO
वाहन का पीछा करने पर चालक ने रुकने के बजाय पीछा कर रहे लोगों पर ही वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। जान का खतरा महसूस होने पर पीछा रोकना पड़ा। मामले की सूचना कोंढाली पुलिस थाने में दी गई। इसी बीच चालक तेज रफ्तार से सीधे कलमेश्वर पुलिस थाने पहुंचा और वाहन जमा करने की बात कहने लगा। हालांकि, मामला कोंढाली थाना क्षेत्र का होने के कारण वाहन वहीं जमा करने के निर्देश दिए गए।
सामान और नकदी नहीं मिली
वाहन की जांच में यात्रियों का सामान और नकदी वाहन में नहीं मिली। पूछताछ के दौरान चालक ने यात्रियों का सारा सामान सड़क पर फेंक देने की बात स्वीकार की। वाहन मालिक ने नुकसान भरपाई की बात कही, लेकिन चालक की गैरजिम्मेदार हरकत के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पूरे प्रकरण में चालक और वाहन मालिक के विवाद के बीच यात्रियों को नुकसान झेलना पड़ा। अब संबंधित ट्रैवल्स कंपनी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।
