Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Shalarth ID Scam: हिंगना की प्रिंसिपल अरेस्ट, सरकार को लगाया ₹28 लाख का चूना, अब तक 29 गिरफ्तार

Nagpur SIT Investigation: नागपुर के बहुचर्चित बोगस शालार्थ आईडी घोटाले में साइबर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। हिंगना के एक स्कूल की मुख्याध्यापिका को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jan 04, 2026 | 09:32 AM

शालार्थ आईडी स्कैम (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Shalarth ID Scam Update 2026: फर्जी नियुक्तियों का काला खेल उजागर नागपुर के बहुचर्चित बोगस शालार्थ आईडी घोटाले में साइबर पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हिंगना क्षेत्र की एक मुख्याध्यापिका को गिरफ्तार किया है, जिसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 6 शिक्षकों की अवैध तरीके से नियुक्ति करवाई थी।

पकड़ी गई आरोपी की पहचान मेघा श्रीकृष्ण मते (57), निवासी हिंगना के रूप में हुई है। वेतन प्रस्तावों पर किए फर्जी हस्ताक्षर जांच में खुलासा हुआ कि मेघा मते, ग्रामोद्धार विद्या प्रसारक शिक्षण संस्था द्वारा संचालित चित्रलेखादेवी भोसले उच्च प्राथमिक शाला, कान्होलीबारा में मुख्याध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं। इस स्कूल में 5-6 शिक्षकों की नियुक्तियां पूरी तरह अवैध थीं और उनकी शालार्थ आईडी भी बोगस थी।

इसके बावजूद, मुख्याध्यापिका मते ने बिना किसी जांच-पड़ताल के हर महीने अपने हस्ताक्षर से इन शिक्षकों के वेतन प्रस्ताव अधीक्षक कार्यालय को भेजे। इसके आधार पर सरकार के खजाने से लगभग 28 लाख रुपये का गलत तरीके से भुगतान किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

संजय राऊत ने मांगी माफी, दादा भुसे ने दावा वापस लिया, गिरणा शेयर प्रकरण का विवाद समाप्त

नाबालिग लड़की लापता, अपहरण का मामला दर्ज, 12 दिनों से पुलिस की तीन टीमें पुणे और बारामती में दे रही हैं दबिश

किराए की कोख का अवैध बाजार, बदलापुर में बड़े रैकेट का पर्दाफाश, महिला आरोपी गिरफ्तार

कुंभ मेला: 2300 एकड़ जमीन के सर्वेक्षण को मंजूरी, महापौर की अध्यक्षता में 20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर मुहर

अब तक 29 आरोपी गिरफ्त में

शिक्षण उपसंचालक कार्यालय के कनिष्ठ प्रशासकीय अधिकारी रविंद्र ज्ञानेश्वर पाटिल की शिकायत पर यह जांच शुरू हुई थी। डीसीपी नित्यानंद झा के मार्गदर्शन में गठित एसआईटी अब तक इस मामले में 29 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार को मेघा मते को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र की राजनीति का घिनौना चेहरा, निर्विरोध में अड़ंगा, तो मर्डर…विकेट गिरी बोल झूमे BJP नेता

शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

इस घोटाले के तार शिक्षा विभाग के कई बड़े अधिकारियों और दलालों से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फर्जी आईडी बनाने के बदले में कितनी रकम का लेनदेन हुआ और इस नेटवर्क में और कौन-कौन से स्कूल शामिल हैं। साइबर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर बलीराम सुतार और उनकी टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Nagpur shalarth id scam headmistress arrested hingna teacher fraud

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2026 | 09:32 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Shalarth ID Scam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.