Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मालगाड़ी पर चढ़कर युवक ने छुआ 25,000 वोल्ट का तार, झटका लगते ही… नागपुर रेलवे स्टेशन पर दिखा खौफनाक मंजर

Nagpur Railway Station Accident: नागपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक मालगाड़ी पर चढ़कर हाई-टेंशन बिजली के तार से लटक गया। 25,000 वोल्ट के करंट से युवक बुरी तरह झुलस गया, हालत बेहद नाजुक है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 14, 2026 | 02:15 PM

नागपुर रेलवे स्टेशन पर बिजली का तार छुने से झुलसे युवक का रेस्क्यू करते पुलिसकर्मी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Railway Station Man Electric Shock: महाराष्ट्र के नागपुर रेलवे स्टेशन पर आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरे युवक ने जान जोखिम में डालकर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। युवक ने स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर 25,000 वोल्ट की हाई-टेंशन ओवरहेड इक्विपमेंट लाइन को पकड़ लिया। करंट का जोरदार झटका लगते ही युवक बुरी तरह झुलस गया और वहीं गिर पड़ा।

युवक ने बिजली के तार को पकड़ा

दरअसल नागपुर में रेलवे स्टेशन पर इस युवक ने जमकर हंगामा किया। मंगलवार सुबह ये युवक पहले एक मालगाड़ी पर चढ़ गया और ओएचई तार को पकड़ने की कोशिश करने लगा। लेकिन बिजली सप्लाई रोके जाने के कारण से तार में करंट नहीं आया।

इस तार में करंट नहीं आने से युवक ने छलांग लगाई और सामने खड़ी दूसरी मालगाड़ी पर पहुंच गया और बिजली के तार को पकड़ लिया। इस तार में बिजली सप्लाई चालु थी जिससे कारण उसे जोरदार झटका लगा और व बुरी तरह झुलस गया।

सम्बंधित ख़बरें

यवतमाल कृषि दफ्तर में फूट-फूटकर रोया पीड़ित किसान, बोगस सोयाबीन बीज के बाद अधिकारियों ने की बेरुखी

Navbharat Education Summit 2026: सिर्फ थ्योरी नहीं, स्किल भी जरूरी, नई शिक्षा नीति पर बोले डॉ. भीमराया मेत्री

मुंबई में खुले मैनहोल हादसों पर BMC का बड़ा कदम, ‘मैनहोल रेलगार्ड’ का होगा पायलट ट्रायल

गड़चिरोली में वन महोत्सव पर विद्यार्थियों ने किया सीडबॉल प्रसारण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

GRP और रेलवे स्टाफ ने किया रेस्क्यू

नागपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने जैसे ही यह खौफनाक मंजर देखा, तुरंत इसकी सूचना सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दी। मौके पर पहुंचे GRP के जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत उस लाइन की बिजली सप्लाई को पूरी तरह बंद करवाया। इसके बाद युवक को मालगाड़ी के कंटेनर से नीचे उतारा गया। रेस्क्यू के तुरंत बाद उसे नजदीकी रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:- मुंबई में तोड़ी गई गरीब नगर बस्ती के 1296 वोटर लिस्ट में कैसे? किरीट सोमैया का चुनाव आयोग को पत्र

यूपी का रहने वाला है युवक

सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) के अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के रूप में हुई है। वह नागपुर किस सिलसिले में आया था और मालगाड़ी पर क्यों चढ़ा, इसकी जांच की जा रही है।

इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे के बाद रेलवे प्रशासन और GRP ने यात्रियों के लिए एक गंभीर सार्वजनिक सुरक्षा चेतावनी जारी की है। रेलवे ने अपील की है कि ट्रेनों या मालगाड़ी के डिब्बों पर चढ़ना कानूनन अपराध तो है ही, साथ ही ऊपर से गुजरने वाली 25,000 वोल्ट की लाइनें सीधे मौत को दावत देती हैं। अपनी जान को जोखिम में बिल्कुल न डालें।

Nagpur railway station man electric shock high tension wire malgadi accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 02:15 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Nagpur railway

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.