नागपुर में ई-टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़: रेलवे ने 67 टिकट जब्त कर रैकेट का किया पर्दाफाश
Nagpur e-Ticket Black Marketing: नागपुर मंडल ने ई-टिकट कालाबाजारी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया। 67 टिकट जब्त, आरोपी गिरफ्तार; कई यूजर आईडी के दुरुपयोग से फर्जी बुकिंग का खुलासा।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर ई-टिकट कालाबाजारी, (प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Railway Ticket Racket: मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने अवैध ई-टिकटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टिकट की कालाबाजारी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया। मुख्यालय से मिली सूचना के आधार पर सीआईबी (क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच) नागपुर की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 67 ई-टिकट जब्त किए जिनकी कीमत 97,018.55 रुपये बताई गई।
पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद असलम तुम्बी बताया गया। जानकारी के अनुसार नागपुर स्थित सीआईबी के एएसआई आरके भारती और आरक्षक हरविंदर सिंह को नागपुर में रेलवे ई-टिकटों की कालाबाजारी की सूचना मिली थी।
साथ ही एक संदिग्ध मोबाइल नंबर भी मिला। सीआईबी टीम ने जब संदिग्ध मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो मोहम्मद असलम तुम्बी का पता चला। उसके मोबाइल की जांच करने पर पता चला कि वह कई व्यक्तिगत यूजर आईडी का दुरुपयोग करके रेलवे ई-टिकट बना रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar: शहरवासियों को करना होगा अभी और पानी का इंतजार, 12 जून से अतिरिक्त जलापूर्ति का वादा फिर अधूरा
डिजिटल आधुनिकीकरण की दिशा में कोंकण रेलवे का बड़ा कदम, वर्चुअल गैलेक्सी इन्फोटेक के साथ किया रणनीतिक समझौता
मुंबई में यात्री और माल परिवहन से Central Railway ने कमाए 2,844 करोड़, अप्रैल-मई में हुई रिकॉर्ड आय
मुंबई में ST कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत ! सरकारी कर्मचारियों के बराबर हुआ महंगाई भत्ता, सरनाईक का ऐलान
जांच में कुल 7 यूजर आईडी मिलीं जिनमें से 6 सक्रिय पाई गई। इन आईडी के जरिए आरोपी ने 13.609.85 रुपये मूल्य के 5 सक्रिय ई-टिकट और 83,408.70 रुपये मूल्य के 62 पहले से इस्तेमाल किए गए टिकट बनाए थे।
यह भी पढ़ें:-सिविल लाइंस के अवैध लॉन्स पर HC सख्त: 12 लॉन-क्लब को नोटिस, नागपुर से विदर्भभर में बढ़ सकती है कार्रवाई
30 से 50 रुपये का अतिरिक्त शुल्क
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ग्राहकों से मूल किराये के अलावा प्रति टिकट 30 से 50 रुपये का अतिरिक्त कमीशन वसूल रहा था। वह इस लेन-देन के लिए अपनी पत्नी के नाम के बैंक खाते का इस्तेमाल कर रहा था। आरोपी से 67 ई-टिकट और एक मोबाइल फोन जब्त कर उसे आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ को सौंप दिया गया है। आगे की जांच जारी है।
