डिजाइन इमेज 
वीडियो

UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना 'हिजबुल्लाह'? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी

Up ATS Terror Module: यूपी एटीएस ने नोएडा से दो संदिग्ध आतंकियों, तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्लाह और समीर खान को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तानी हैंडलर्स और आईएसआई (ISI) के संपर्क में थे।

सजल रघुवंशी

Tushar Chauhan Hizbullah Arrest: यूपी एटीएस ने नोएडा से दो संदिग्ध आतंकियों, तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्लाह और समीर खान को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तानी हैंडलर्स और आईएसआई (ISI) के संपर्क में थे। मेरठ का रहने वाला 20 साल का तुषार सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट से जुड़ा था। जांच में सामने आया है कि तुषार का ऑनलाइन ब्रेनवाश किया गया और उसे आरएसएस व हिंदूवादी नेताओं की रेकी करने तथा उनकी हत्या करने का टास्क दिया गया था, जिसके लिए ₹3 लाख की रकम तय हुई थी।तुषार के पिता ने स्वीकार किया कि उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान था और मोबाइल का एडिक्ट हो चुका था। वहीं, कैंसर से जूझ रही उसकी मां ने देश भर के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को सोशल मीडिया और मोबाइल के गलत इस्तेमाल से बचाएं। एटीएस के अनुसार, ये आरोपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश में थे। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि इस पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश किया जा सके।

उत्तराखंड चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, नितिन नबीन ने संभाली चुनावी कमान, 24 सीटों की समीक्षा पर दिया खास जोर

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति