नागपुर में बिजली गुल से बढ़ी परेशानी, हीटवेव में शहरवासियों की हालत खराब; कई इलाके प्रभावित
Nagpur Power Supply Issue: नागपुर में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान। कई इलाकों में दिन-रात पावर कट, हीटवेव के बीच हालात और मुश्किल।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर बिजली कटौती( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nagpur Power Cut: नागपुर एक और जहां सिटी का तापमान लगातार चढ़ता ही जा रहा है और इसके चलते शहरवासी त्रस्त हैं तो दूसरी ओर बिजली गुल की घटनाएं गर्मी में डबल तड़का लगा रही हैं।
भीषण गर्मी की चपेट में आई सिटी में कई इलाकों में कभी भी बिजली गुल हो रही है। शनिवार को उत्तर नागपुर के विश्रामनगर, कपिलनगर, सुजातानगर, पूर्व नागपुर के पारडी, वाठोडा, दक्षिण में धन्वंतरीनगर, ताजबाग एरिया, डायमंडनगर आदि बस्तियों में बिजली बंद हुई।
बेसा, पिपला, बेलतरोड़ी, गोधनी, बहादुरा सहित वर्धा रोड स्थित अनेक भागों में बिजली बंद हुई। मानेवाड़ा इलाके की कुछ बस्तियों में 10-20 मिनट के लिए 2 बार बिजली गुल हुई जिससे नागरिक परेशान हो गये।
सम्बंधित ख़बरें
मोतीलाल नगर पुनर्विकास: म्हाडा ने किया बड़ा ऐलान, परियोजना का पूरा नियंत्रण रहेगा अपने पास
Wardha News: सेलू में बलीराजा सम्मान समारोह, किसानों के लिए 284 करोड़ की नहर मरम्मत परियोजना
वर्धा में वंचित बहुजन आघाड़ी का विरोध प्रदर्शन, छात्रों को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे सामाजिक-राजनीतिक संगठन
मुंबई के शताब्दी अस्पताल में सितंबर से शुरू होगा कीमोथेरेपी वार्ड, कैंसर मरीजों को बड़ी राहत
दूसरे दिन संडे को भी लोग बिजली गुल से परेशान रहे। शनिवार को आधी रात के बाद नरसाला परिसर में बिजली गुल होने से नागरिक गर्मी से बेहाल हो गए। इस इलाके में कुछ दिनों से दोपहर में बिजली गुल की शिकायतें नागरिकों से मिल रही हैं।
खासकर नरेंद्रनगर, मनीषनगर, श्रीनगर, सोमलवाडा, शताब्दीनगर, मानेवाड़ा इलाकों में बत्ती गुल हो रही है। संडे को सुबह 7 बजे से ही प्रतापनगर इलाके में बिजली बंद होने से नागरिक परेशान रहे।
देश में 5वें स्थान पर शहर
सिटी के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को देश में सबसे गर्म शहरों में नागपुर 5वें स्थान पर रहा, सिटी का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री पहुंच गया है। केवल नागपुर ही नहीं बल्कि पूरा विदर्भ ही आग उगल रहा है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर राजनीति में हलचल, मनपा में AIMIM विवाद; शकील पटेल ने भेजा 5 करोड़ का नोटिस
देश में सबसे गर्म 2 शहर विदर्भ के हैं। इनमें पहले स्थान पर अकोला और दूसरे पर वचर्चा है। रविवार को अकोला का अधिकतम तापमान 45.0 डिसे और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री दर्ज हुआ जबकि वर्षा का अधिकतम तापमान 45.0 डिसे और न्यूनतम तापमान 24.4 डिसी रहा, बढ़ती गर्मी और चढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं।
