Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर पुलिस ने चोरों पर कसा शिकंजा, अंतरराज्यीय चोर गैंग का पर्दाफाश, इधर सेंधमारी के तीन आरोपी गिरफ्तार

नागपुर पुलिस ने चोरों पर शिकंजा कसते हुए दो अलग-अलग मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय चोर गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए लाखों को सामान जब्त किया।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 10, 2024 | 12:06 AM

पुलिस गिरफ्त में अंतरराज्यीय चोर गैंग

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: नागपुर पुलिस ने चोरों पर शिकंजा कसते हुए दो अलग-अलग मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय चोर गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए लाखों को सामान जब्त किया। वहीं दूसरे मामले में सेंधमारी करने वाली गैंग के 3 सदस्यों को पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 4 ने गिरफ्तार कर लिया। 1 आरोपी फरार बताया गया।

नागपुर पुलिस ने चोरी करने वाली अंतरराज्यीय चोर गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर 11 लाख 14 हजार 980 रुपए का माल जब्त कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में जोगिंदरसिंह बचपनसिंह शिकलीकर (32), इमरान दिलावर शेख (19) और निशानसिंह जनतसिंह शिकलीकर (31) तीनों जिला नंदुरबार निवासियों का समावेश बताया गया।

आरोपियों ने नागपुर शहर में 2 और नागपुर रेलवे पुलिस थाना अंतर्गत चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जरीपटका निवासी नकुल रामकिशनमल बजाज का परिवार घर पर ताला लगाकर सत्संग कार्यक्रम में गया था। किसी ने घर का ताला तोड़कर गहनों समेत 7 लाखा 10 हजार रुपए का माल चोरी कर लिया। जरीपटका थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव में गूंजेगा हिंदुत्व का मुद्दा, PM मोदी बोले- हिंदुओं में फूट डाल रही कांग्रेस

11.14 लाख रुपए का माल जब्त

जांच के दौरान घरफोड़ी विरोधी पथक को आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली। सीसीटीवी से पहचान कर ली गई। सिटी पुलिस ने नंदुरबार पुलिस की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने गुनाह कबूला। आरोपियों की निशानदेही पर सोने के गहने, नेकलेस और कैश समेत कुल 11.14 लाख रुपए का माल जब्त कर लिया गया।

क्राइम ब्रांच ने सेंधमारी के तीन आरोपियों को पकड़ा

वहीं दूसरे मामले में सेंधमारी करने वाली गैंग के 3 सदस्यों को पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 4 ने गिरफ्तार कर लिया। 1 आरोपी फरार बताया गया। पकड़े गए आरोपियों में बड़ा ताजबाग निवासी मोहम्मद अरशद सादिक शेख (20), दिघोरी निवासी हर्षल ज्ञानेश्वर गवाडे (24) और बड़ा ताजबाग निवासी शेख सुलतान शेख समशेर (22) का समावेश बताया गया। फरार आरोपी सिविल लाइंस निवासी अजय संजय सारवन (19) की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:– महायुति में सीट शेयरिंग से पहले बवाल, नांदगांव पर भुजबल की नजर, शिंदे गुट ने उठाए सवाल

मिली जानकारी के अनुसार 5 अक्टूबर को जरीपटका निवासी विशाल पंजाबराव ठवडे (40) घर पर ताला लगाकर बाहर गए थे। अज्ञात आरोपियों ने पीड़ित के घर में चोरी कर ली। जरीपटका थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच की टीम को आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

2 लाख 83 हजार रुपए का सामान जब्त

पूछताछ में आरोपियों ने उक्त चोरी कबूली। तुरंत तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिक पूछताछ में आरोपियों ने 1 और चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूला। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वाहन और गहनों समेत कुल 2 लाख 83 हजार रुपए का माल जब्त कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Nagpur police busted interstate thief gang

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 09, 2024 | 11:57 PM

Topics:  

  • Nagpur Crime

सम्बंधित ख़बरें

1

नागपुर पुलिस ने दो चोरी के मामलों में की कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त

2

नागपुर में दिनदहाड़े नाबालिग प्रेमिका की हत्या, स्कूल से निकलते ही चाकू से गोदा, मची खलबली

3

Crime: जलालखेड़ा में 3 दिन में 2 हत्याएं, मची सनसनी, पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी किए गिरफ्तार

4

नागपुर कमिश्नर रविंद्र कुमार सिंगल ने लगाई सेंचुरी, डेढ़ साल में अपराधियों पर टूटा MPDA का कहर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.