Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर मनपा में करोड़ों का कचरा घोटाला? कांग्रेस पार्षद के आरोपों से हड़कंप, बड़े अधिकारी रडार पर

NMC Corruption: नागपुर महानगरपालिका में नदी-नालों की सफाई और भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप। कांग्रेस पार्षद अभिजीत झा ने उच्च स्तरीय जांच और अधिकारी के निलंबन की मांग की है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 28, 2026 | 12:02 PM

नागपुर महापौर नीता ठाकरे को ज्ञापन सौंपते स्थायी समिति के सदस्य अभिजीत झा (फोटो: नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Dumping Yard Scam: नागपुर महानगरपालिका में एक बड़े घोटाले का अंदेशा जताते हुए कांग्रेस पार्षद अभिजीत झा ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। पार्षद और स्थायी समिति के सदस्य अभिजीत झा ने महापौर नीता ठाकरे को पत्र लिखकर नदी-नालों की सफाई और भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में हो रहे भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है

सफाई के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी

नगरसेवक झा ने आरोप लगाया है कि नदी-नालों की सफाई के दौरान नागपुर मनपा की अपनी मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है लेकिन बिल निजी ठेकेदारों के नाम पर निकाले जा रहे हैं। इसके अलावा काम की अवधि, डंपर (टिपर) के फेरे, गाद निकालने और उसके निपटान के साथ-साथ पिछले 3 वर्षों के खर्च और वास्तविक काम में भारी विसंगतियां पाई गई हैं।

उन्होंने यह भी उजागर किया कि पहले जो काम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत मुफ्त या कम लागत में होते थे उन्हें जानबूझकर निजी ठेकेदारों को सौंप दिया गया जिससे महानगरपालिका को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इस पूरी प्रक्रिया में कार्यशाला विभाग के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध बताई गई है और निविदा प्रक्रिया (टेंडर) से लेकर बिलों की मंजूरी तक की जांच की मांग की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती के बाद कोल्हापुर में सेक्स स्कैंडल, 15 से ज्यादा लड़कियों के वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आराेपी अरेस्ट

अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली और भाई ठाकुर के मिलन की फोटो हुई वायरल, जानें क्यों चर्चा में आई ये तस्वीर

बंदर पकड़ो, इनाम पाओ: महाराष्ट्र वन विभाग का बड़ा ऐलान, ‘मानव-वानर संघर्ष’ रोकने को नई योजना

Vidarbha Weather Update: नागपुर में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अमरावती सबसे गर्म शहर, जानें लेटेस्ट अपडेट

रोहिदास राठौड़ के निलंबन की मांग

पत्र में भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड के प्रबंधन को भी गंभीर संदेह के घेरे में रखा गया है। वजन कांटा प्रक्रिया, वाहनों की एंट्री, वसूली और परिवहन में भारी अपारदर्शिता का आरोप लगाया गया है। इस मामले में घनकचरा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों, ठेकेदारों और विशेष रूप से रोहिदास राठौड़ की भूमिका को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। नगरसेवक झा ने रोहिदास राठौड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें:- नागपुर में गर्मी का तांडव: 10 दिनों में 13 अज्ञात लोगों की मौत, क्या लू ने ली जान या मामला कुछ और?

मांगों पर जल्द निर्णय लेने का अनुरोध

  • उच्च स्तरीय जांच व ऑडिट : पिछले 3 वर्षों के सभी बिलों, कार्यादेशों, डंपर के फेरों और मशीनरी के उपयोग का स्वतंत्र ऑडिट कराया जाएं।
  • तकनीकी निगरानी और पारदर्शिता : भांडेवाड़ी परिसर, वजन कांटा और पार्किंग क्षेत्र में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और इसका सीधा प्रसारण महापौर और आयुक्त के कक्ष से जोड़ा जाए।
  • जीपीएस ट्रैकिंग : सभी पोकलेन, जेसीबी और टिपर वाहनों को जीपीएस (भौगोलिक स्थान नोंद प्रणाली) से जोड़ा जाए और लॉग बुक की जांच के बाद ही बिल मंजूर किए जाएं।
  • कठोर कार्रवाई : दोषी अधिकारियों, सलाहकारों और ठेकेदारों पर कठोर कार्रवाई हो और दागी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट (काली सूची) में डाला जाए। सभी देयकों (बिलों) की मंजूरी आयुक्त स्तर पर जांच के बाद ही हो।
  • मशीनरी की खरीद : मनपा शहर के स्थायी कामों के लिए अपनी खुद की जेसीबी और टिपर जैसी मशीनरी खरीदे।

Nagpur nmc bhandewadi dumping yard scam abhijit jha allegation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 12:02 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Neeta Thakre
  • NMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.