Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई के पाताल लोक टनल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, ऑरेंज गेट की 650 मीटर खुदाई पूरी, 5 मिनट में तय होगा सफर

Orange Gate Marine Drive Tunnel: ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव अंडरग्राउंड टनल की 650 मीटर खुदाई पूरी हो चुकी है। 52 मीटर गहरी इस ट्विन टनल से ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव का सफर सिर्फ 5 मिनट में होगा।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 29, 2026 | 08:35 AM

मुंबई के पाताल लोक टनल प्रोजेक्ट (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Deepest Road Tunnel: मुंबई के ‘पाताल लोक’ में आपका स्वागत है, यह सिर्फ एक संदेश नहीं, बल्कि शहर के भविष्य की नई तस्वीर है। ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने और कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की दिशा में मुंबई की महत्वाकांक्षी ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव अंडरग्राउंड रोड टनल परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। भारत की सबसे जटिल शहरी सुरंग परियोजनाओं में शामिल इस मेगा प्रोजेक्ट में 650 मीटर की खुदाई पूरी हो चुकी है।

परियोजना के पूर्ण होने पर ऑरेंज गेट और मरीन ड्राइव के बीच की दूरी महज 5 मिनट में तय की जा सकेगी। साथ ही ईस्टर्न फ्रीवे, मुंबई कोस्टल रोड और अटल सेतु, नवी मुंबई एयरपोर्ट का निर्बाध संपर्क स्थापित होगा, जिससे लाखों मुंबईकरों को तेज, सुरक्षित और जाम-मुक्त यात्रा का लाभ मिलेगा। मुंबई के भूमिगत ‘पाताल लोक’ के रूप में विकसित हो रहा यह नेटवर्क शहर के परिवहन तंत्र में एक

नई क्रांति की नींव रख रहा है। पुलों, रेलवे, फ्लाईओवर और समुद्री मार्गों के सहारे आगे बढ़ने वाली मुंबई शहर अब अपना भविष्य जमीन के नीचे गढ़ रही है। ऑरेंज गेट
मरीन ड्राइव अर्बन रोड टनल भारत की सबसे गहरी और जटिल शहरी सुरंग परियोजनाओं में शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें

इथेनॉल विवाद में नितिन गडकरी का बड़ा एक्शन, Meta-Google समेत कई प्लेटफॉर्म पर 11 करोड़ की मानहानि का मुकदमा

Navabharat Nishanebaaz: क्यों याद आने लगा पुराना गाना, बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना

CJP का दबाव, सभी छात्र छूटेंगे, अपराधी नहीं बचेंगे: महाराष्ट्र में असर, विपक्ष बोला- CM को भेजा था पत्र

3 घंटे की बारिश में सिहर उठा नागपुर: अधूरी सड़क निर्माण परियोजनाएं बनीं मुसीबत, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन

इस महत्वाकांक्षी परियोजना में 650 मीटर की चुनौतीपूर्ण खुदाई पूरी हो चुकी है। भारत की सबसे बड़ी स्लरी शील्ड टनल बोरिंग मशीन से बन रही यह 7 किमी से अधिक लंबी जुड़वां सुरंग जमीन से 52 मीटर नीचे होकर सेंट्रल रेलवे, वेस्टर्न रेलवे और मेट्रो लाइन-3 के नीचे से गुजरेगी। परियोजना पूरी होने पर मुंबई की कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था को नई गति मिलेगी।

परियोजना ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव अर्बन रोड टनल

  • खुदाई: 650 मीटर पूरी
  • कुल लंबाई 7 किलोमीटर से अधिक ट्विन टनल
  • अधिकतम गहराई 52 मीटर

फायर सेफ्टी और आईटीएस

  • मुख्य लाभ ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव के बीच सफर सिर्फ 5 मिनट में तय होगा।
  • सीधा संपर्क: ईस्टर्न फ्रीवे, मुंबई कोस्टल रोड और अटल सेतु
  • भविष्य की योजना: ठाणे-बोरीवली ट्विन टनल और 70 किमी भूमिगत सड़क नेटवर्क
  • टीबीएम भारत की सबसे बड़ी स्लरी शील्ड टनल बोरिंग मशीन
  • सुरंग संरचना: दो ट्रैफिक लेन और एक आपातकालीन लेन

ये भी पढे़ं:- इथेनॉल विवाद में नितिन गडकरी का बड़ा एक्शन, Meta-Google समेत कई प्लेटफॉर्म पर 11 करोड़ की मानहानि का मुकदमा

80 किमी की रफ्तार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था

प्रत्येक सुरंग में दो ट्रैफिक लेन और एक आपातकालीन लेन होगी। वाहनों के लिए 80 किमी प्रति घंटे की डिजाइन गति तय की गई है। सुरक्षा के लिए हर 300 मीटर
पर क्रॉस पैसेज, स्मार्ट वेंटिलेशन, आधुनिक सेंसर, सातों दिन चौबिस घंटे अग्नि सुरक्षा प्रणाली और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

70 किमी का होगा अंडरग्राउंड नेटवर्क

  • एमएमआरडीए के अनुसार यह सिर्फ एक सुरंग परियोजना नहीं, बल्कि मुंबई के भविष्य का भूमिगत परिवहन नेटवर्क है।
  • प्रस्तावित ठाणे-बोरीवली ट्विन टनल और 70 किलोमीटर लंबे अंडरग्राउंड रोड नेटवर्क के जरिए कोस्टल रोड, बीकेसी, बुलेट ट्रेन टर्मिनल और मुंबई एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा।
  • शहर के नीचे विकसित हो रहा यह ‘पाताल लोक’ मुंबई की कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था को नई पहचान देगा।

एमएमआरडीए महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी  ने बाताया की मुंबई के ‘पाताल लोक’ टनल नेटवर्क का निर्माण तेजी से जारी है। यह सिर्फ एक सुरंग परियोजना नहीं, बल्कि रफ्तार पकड़ती मुंबई, नया आकार लेता मुंबई महानगर क्षेत्र, मिनटों में बेहतर कनेक्टिविटी और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Orange gate marine drive underground tunnel mumbai project mmrda update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 08:34 AM

Topics:  

  • Development Plan
  • Infrastructure
  • Maharashtra News
  • MMRDA
  • Mumbai News
  • Urban Development

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.