नागपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय हेल्थ हब: 461 बेड के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का भूमिपूजन
Nagpur Super Speciality Hospital: नागपुर में 461 बेड के अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का भूमिपूजन हुआ। 23 मंजिला प्रकल्प में हेलीपैड और एयर एम्बुलेंस जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी।
- Written By: अंकिता पटेल
नेशनल हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट, मोहन भागवत भूमिपूजन,(प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
National Health Care Institute: नागपुर शहर में विश्वस्तरीय और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित 461 बेड वाले नेशनल हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट के अत्याधुनिक मल्टी स्पेशलिटी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का भूमिपूजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के हाथों किया गया। धरमपेठ स्थित नॉर्थ अंबाझरी रोड पर डॉ. आबाजी थत्ते सेवा एवं अनुसंधान संस्थान की ओर से यह चिकित्सा प्रकल्प शुरू किया जा रहा है।
भूमिपूजन समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, वित्त राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, महापौर नीता ठाकरे, पूर्व सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी, संस्था के अध्यक्ष एड. सुनील मनोहर, उपाध्यक्ष अजय संचेती, सचिव शैलेश जोगलेकर, कोषाध्यक्ष आनंद औरंगाबादकर आदि उपस्थित थे।
जोगलेकर ने बताया कि इस 23 मंजिला सुसज्जित अस्पताल में हेलीपैड की सुविधा होगी तथा एयर एम्बुलेंस भी उपलब्ध रहेगी। मध्य भारत के मरीजों को मिलेगा लाभ यह प्रकल्प सिंगापुर की विश्वस्तरीय वास्तु परामर्श संस्था एस के द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें मेडिकल प्लानिंग आर्किटेक्चर को सर्वाधिक प्राथमिकता दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अन्ना हजारे का नैतिक प्रहार, AAP सांसदों के बीजेपी में जाने को बताया स्वार्थ की राजनीति
Mumbai Highway Repair: मुंबई के वेस्टर्न-ईस्टर्न हाईवे की मरम्मत शुरू, BMC ने 50 करोड़ का बजट तय किया
Shaktipeeth Expressway: किन-किन धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा शक्तिपीठ महामार्ग? जानिए पूरी लिस्ट
Mumbai Skin Donation: सिर्फ 25% स्किन डोनेशन से चल रहा काम, जागरूकता की कमी से खतरे में मरीजों की जान
प्रारंभ में भूमिपूजन सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के हाथों हुआ। इसके बाद प्रस्तावित इमारत की आधारशिला का अनावरण प्रमुख अतिथियों द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष एड। सुनील मनोहर, सचिव शैलेश जोगलेकर और कोषाध्यक्ष आनंद औरंगाबादकर ने सभी का स्वागत किया। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े मान्यवर बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
हॉस्पिटल के मुख्य बिंदु
भव्य संरचना: यह अस्पताल 23 मंजिला होगा जो लगभग 5 लाख वर्गफीट क्षेत्र में फैला होगा।
बेड क्षमता: अस्पताल में कुल 461 बेड की सुविधा होगी जिससे यह मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी केंद्रों में से एक बन जाएगा।
एयर एम्बुलेंस और हेलीपैड: गंभीर मरीजों के त्वरित उपचार के लिए अस्पताल की छत पर हेलीपैड और एयर एम्बुलेंस की विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी।
अत्याधुनिक उपचार: यहा ऑर्गन ट्रासफलाट (अंग प्रत्यारोपण) और बर्न वार्ड के साथ-साथ जागतिक स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी।
यह भी पढ़ें:-गर्मी-बारिश में अब नहीं होगी परेशानी, अस्पताल में नई सुविधा, नागपुर मेडिकल-मेयो में परिजनों के लिए रेस्ट हाउस
विशेषज्ञ सेवाएं: अस्पताल में जेरियाट्रिक, रुमेटोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, स्पोट्र्स मेडिसिन और प्लास्टिक सर्जरी जैसे सुपर स्पेशलिटी विभाग होंगे,
वैश्विक डिजाइन: इस प्रोजेक्ट का डिजाइन सिंगापुर की प्रसिद्ध वास्तुकार संस्था ‘एस के (एसके) द्वारा तैयार किया गया है जिसमें मेडिकल प्लानिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
शिक्षा केंद्र: संस्थान में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) और सुपरस्पेशलिटी पाठ्यक्रमों के लिए पूर्ण शैक्षणिक सुविधाए भी मौजूद रहेंगी।
