RTE Admission (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती में आरटीई प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ी, अभिभावकों को मिला अतिरिक्त समय

Amravati RTE Admission: अमरावती में आरटीई प्रवेश प्रक्रिया के तहत दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गई है, जिससे अभिभावकों को राहत मिली है और खाली सीटों को भरने का अवसर मिलेगा।

आंचल लोखंडे

Amravati RTE Deadline Extended: अमरावती जिले में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। प्राथमिक शिक्षा संचालनालय ने दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दी है। पहले यह अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई थी, लेकिन कई अभिभावकों को समय पर दस्तावेज जमा करने में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। जिले में इस वर्ष आरटीई प्रवेश प्रक्रिया के तहत कुल 7,960 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे।

अमरावती जिले के 227 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कुल 2,626 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से 2,626 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जबकि समान संख्या में विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। हालांकि, अब तक चयनित विद्यार्थियों में से केवल 1,237 का ही प्रवेश सुनिश्चित हो पाया है। इसका मतलब है कि अभी भी 1,389 सीटें खाली पड़ी हुई हैं। यह स्थिति दर्शाती है कि बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अब तक अपने बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, जिसका मुख्य कारण दस्तावेज सत्यापन में देरी या आवश्यक कागजात की अनुपलब्धता हो सकता है।

शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील

शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बढ़ी हुई अंतिम तिथि का लाभ उठाते हुए जल्द से जल्द सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करें और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उनके बच्चों का नामांकन सुनिश्चित हो सके। विभाग का यह भी मानना है कि यदि समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो खाली सीटों को प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों से भरा जा सकता है। कुल मिलाकर, आरटीई के तहत मिलने वाली इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक सुविधा का 7 लाभ उठाने के लिए अभिभावकों को ह सक्रियता दिखानी होगी। समय सीमा बढ़ने से उन्हें राहत जरूर मिली है, लेकिन अब 1 भी लापरवाही बरती गई तो बच्चों का प्रवेश प्रभावित हो सकता है।

30 तक प्रवेश प्रक्रिया

प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सतीश मुगल ने कहा कि चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों को 30 अप्रैल तक हर हाल में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह अंतिम अवसर है, जिसके बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आरटीई प्रवेश प्रक्रिया (अमरावती)

  • कुल आवेदन: 7,960
  • कुल सीटे: 2,626
  • चयनित छात्रः 2,626
  • प्रतीक्षा सूची: 2,626
  • स्कूलों की संख्या: 227

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन और शी जिनपिंग संग खिंचवाई BRICS फैमिली फोटो

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया GFP से गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस-BJP में सेटिंग का लगाया आरोप