Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टूट रहा सब्र का बांध, 90 दिन बाद भी नहीं निकली Mumbai MHADA Lottery, आर्थिक तंगी से परेशान हुए मुंबईकर

Mumbai MHADA 2500 Houses Draw Delay: मुंबई म्हाडा के 2,500 घरों की लॉटरी के लिए पैसा भरे 90 दिन से अधिक समय बीत गया है, लेकिन अब तक लॉटरी की तारीख घोषित नहीं हुई है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 30, 2026 | 06:25 PM

म्हाडा लॉटरी में देरी से परेशान हुए मुंबईकर (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai MHADA Lottery Update: मुंबई में अपने सपनों के आशियाने की उम्मीद लगाए बैठे हजारों मध्यवर्गीय मुंबईकरों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। म्हाडा मुंबई बोर्ड के लगभग 2,500 से अधिक घरों की कंप्यूटरीकृत लॉटरी का इंतजार कर रहे आवेदकों को भारी आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अमानत राशि (Deposit Amount) जमा किए 90 दिन से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अब तक लॉटरी की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, जिससे आवेदकों में गहरा असंतोष और आक्रोश व्याप्त है।

उधारी और क्रेडिट कार्ड से भरा पैसा, अब ब्याज के बोझ से परेशान

गौरतलब है कि म्हाडा ने 30 मार्च को मुंबई के 2,640 घरों के लिए लॉटरी योजना की शुरुआत की थी, जिसके लिए 75,366 से अधिक उत्सुक आवेदकों ने फॉर्म भरे थे। शुरुआत में लॉटरी ड्रॉ 15 मई को आयोजित किया जाना था, लेकिन कम आवेदनों का हवाला देकर कई बार आवेदन की तिथियां बढ़ाई गईं।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे स्टेशन की कैंटीन में टमाटर खाता दिखा चूहा, VIDEO वायरल होने के बाद रेलवे ने की सख्त कार्रवाई

क्रिकेट से रिटायरमेंट के समय मराठी बोलते-बोलते रो पड़े अजिंक्य रहाणे, देखें इमोशनल VIDEO

मुंबई की आइकॉनिक एयर इंडिया बिल्डिंग में होगा CM फडणवीस का नया ऑफिस, हर साल बचेंगे 200 करोड़

किसकी शिवसेना असली, शिंदे या ठाकरे की? सुप्रीम कोर्ट में छिड़ी धनुष-बाण की जंग, आई ये बड़ी अपडेट

इसके बाद विधान परिषद चुनावों की आचार संहिता का कारण बताकर प्रक्रिया टाल दी गई। अब स्थिति यह है कि कई आवेदकों ने लॉटरी के लिए अमानत राशि क्रेडिट कार्ड से स्वाइप करके या रिश्तेदार-बैंकों से भारी ब्याज पर उधार लेकर भरी थी। तीन महीने से पैसा फंसा होने के कारण वे हर महीने भारी ब्याज भरने को मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें- मुंबई की आइकॉनिक एयर इंडिया बिल्डिंग में होगा CM फडणवीस का नया ऑफिस, हर साल बचेंगे 200 करोड़

वीआईपी समय न मिलने से अटका लॉटरी का ऐलान?

सूत्रों के अनुसार, म्हाडा प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, लेकिन मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों की व्यस्तता और लॉटरी कार्यक्रम के लिए समय न मिल पाने के कारण यह मामला अटका हुआ है।

म्हाडा मुंबई बोर्ड के मुख्य अधिकारी मिलिंद बोरिकर ने पिछले दिनों संकेत दिए थे कि जल्द ही आधिकारिक कार्यक्रम जारी होगा, लेकिन तारीखें बार-बार आगे खिसकने से आवेदकों की घर खरीदने की योजनाएं पूरी तरह प्रभावित हो चुकी हैं।

अब तक नहीं जारी की गई नई तारीख

म्हाडा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का पिछले हफ्ते कहना था कि अगले सप्ताह म्हाडा लॉटरी की अंतिम तिथि और ड्रॉ के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी। जिसके बाद लोगों में उम्मीद बंधी थी कि जल्द ही उनके घर का सपना पूरा होगा। लेकिन अब तक ना ही कार्यक्रम हुआ है और ना ही कार्यक्रम की तिथि को लेकर कोई ऐलान किया गया है। ऐसे में लोगों के बीच असंतोष बढ़ता जा रहा है। अब देखना होगा कि म्हाडा अधिकारीयों की तरफ से इस मामले पर क्या बयान सामने आता है।

Mumbai mhada housing lottery draw delayed applicants facing financial crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 06:17 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • MHADA
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.