जनसंख्या कम, वोटर ज्यादा, मतदाता सूची को लेकर बढ़ा कन्फ्यूजन, SIR विवाद के बीच नया बवाल!
Nagpur Municipal Election: SIR विवाद के बीच अब मनपा चुनाव की मतदाता सूची पर सवाल। कई प्रभागों में जनसंख्या और मतदाताओं के आंकड़ों में बड़ा अंतर सामने आया है।
- Written By: प्रिया जैस
वोटर लिस्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Ward Reservation Changes: एक ओर देश भर में एसआईआर को लेकर हंगामा मचा हुआ है। एसआईआर के नाम पर कई मतदाताओं के नाम काटे जाने को लेकर विपक्षी दलों की ओर से मुद्दा बनाया जा रहा है। इस बीच दूसरी ओर अब राज्य में होने जा रहे स्थानीय निकायों के चुनावों के तहत विशेष रूप से महानगर पालिका के चुनाव को लेकर जारी मतदाताओं की संख्या पर भी कन्फ्यूजन बढ़ता जा रहा है।
प्रभागों की जनसंख्या के आधार पर निकाली गई आरक्षण लॉटरी के बाद प्रभाग स्तर पर प्रारूप मतदाता सूची महानगर पालिका की ओर से जारी की गई। इसके अनुसार कहीं मतदाताओं की संख्या घटती दिखाई दे रही है, तो कहीं पर जनसंख्या की तुलना में मतदाता अधिक होने के उदाहरण हैं। प्रशासन की ओर से दावा किया जा रहा है कि इसमें किसी तरह का कन्फ्यूजन नहीं है।
ऐसे तैयार की गई मतदाता सूची
विधानसभा चुनावों के लिए बनी मतदाता सूची की उपलब्धता के आधार पर ही प्रभाग स्तर की मतदाता सूची को तैयार किया गया है। प्रशासन के इस बयान को लेकर कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह निश्चित ही संभव है कि जनसंख्या की तुलना में कुछ इलाकों में समय के अनुसार मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है किंतु प्रभागों में मतदाताओं की संख्या घट जाना, यह संदेह पैदा कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अर्जुनी मोरगांव में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे अधिकारी
किसान की बेटी ने CM से मांगा हक तो मिला हॉस्टल छोड़ने का नोटिस, विवाद बढ़ा तो प्रशासन को पीछे खींचने पड़े कदम
30 जून से दिल्ली में घर-घर आएंगे BLO, राजधानी में शुरू होगा SIR, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट
स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में भारी अनियमितता और पारदर्शिता का अभाव, आभा पांडे की मांग
प्रभागों में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक
मनपा की ओर से जारी किए गए जनसंख्या के आंकड़े और प्रारूप मतदाता सूची की तुलना के अनुसार जहां भी आंकड़ों में अंतर दिखाई दे रहा है वहीं पर प्रारूप मतदाता सूची में पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या में भी आंकड़े चौंकाने वाले हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महानगर पालिका के चुनावों के लिए निर्धारित 38 प्रभागों में से 30 प्रभागों में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। केवल 8 प्रभागों में ही पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं से अधिक है।
तो बदल जाते आरक्षण के समीकरण
राजनीतिक दलों के कुछ कार्यकर्ताओं की मानें तो यदि प्रारूप मतदाता सूची के आधार पर प्रभागों में आरक्षण तय किया जाता, तो कई प्रभागों के समीकरण ही बदल जाते। यदि विधानसभा चुनावों के लिए बिना मतदाता सूची के आधार पर ही प्रभागों की मतदाता सूची तैयार करनी थी, तो यह कार्य पहले भी किया जा सकता था किंतु पहले आरक्षण निर्धारित किया गया।
उदाहरण देते हुए कुछ कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रभाग 6 की कुल जनसंख्या 63,959 है। इसमें 21,214 अनुसूचित जाति की संख्या होने का दावा मनपा की ओर से किया जा रहा है, जबकि प्रभाग 6 की मतदाता सूची के अनुसार यहां पर 56,788 ही मतदाता हैं। जनसंख्या की तुलना में 7171 मतदाता कम हैं। इसी तरह की स्थिति कई प्रभागों में भी है।
- पुरुष मतदाता 12,26,388
- महिला मतदाता 12,55,831
- तृतीय पंथी 256
यह भी पढ़ें – गुजरात के पास गिरवी रखा महाराष्ट्र…कांग्रेस के बयान से मची खलबली, बोले- वोट चोरी मुद्दा नहीं
इस तरह है जनसंख्या और मतदाता
| प्रभाग | जनसंख्या | मतदाता |
|---|---|---|
| 1 | 69,790 | 73,520 |
| 2 | 69,465 | 72,334 |
| 3 | 64,371 | 59,707 |
| 4 | 60,949 | 64,293 |
| 5 | 68,482 | 61,866 |
| 6 | 63,959 | 56,788 |
| 7 | 63,370 | 64,723 |
| 8 | 70,472 | 78,947 |
| 9 | 60,703 | 55,505 |
| 10 | 59,260 | 63,163 |
| 11 | 71,151 | 71,163 |
| 12 | 59,756 | 63,011 |
| 13 | 62,882 | 57,600 |
| 14 | 60,771 | 57,590 |
| 15 | 62,432 | 62,319 |
| 16 | 71,187 | 68,110 |
| 17 | 70,678 | 71,458 |
| 18 | 66,652 | 68,801 |
| 19 | 59,718 | 60,144 |
| 20 | 68,728 | 71,444 |
| 21 | 63,364 | 63,257 |
| 22 | 69,001 | 70,916 |
| 23 | 63,471 | 56,613 |
| 24 | 61,732 | 60,868 |
| 25 | 66,076 | 72,319 |
| 26 | 59,642 | 54,764 |
| 27 | 66,828 | 66,629 |
| 28 | 59,456 | 64,277 |
| 29 | 62,343 | 82,027 |
| 30 | 63,564 | 61,069 |
| 31 | 64,092 | 62,270 |
| 32 | 68,711 | 67,894 |
| 33 | 67,572 | 70,445 |
| 34 | 65,506 | 71,413 |
| 35 | 60,871 | 70,253 |
| 36 | 70,209 | 75,998 |
| 37 | 63,064 | 61,237 |
| 38 | 47,216 | 46,537 |
- नवभारत लाइव के लिए ललेंद्र करवाड़े की रिपोर्ट
