Wardha: किसानों को दिन में 12 घंटे बिजली देने की मांग, बिजली कार्यालय पर किसानों ने सौंपा ज्ञापन
Farmers Electricity Supply: देवली में किसानों ने विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय पर प्रदर्शन कर खेतों में 12 घंटे बिजली की मांग की। किसान संगठन ने ठिय्या आंदोलन की चेतावनी दी है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Farmers Electricity Supply:देवली में किसानों (सोर्सः सोशल मीडिया)
Devli Farmers Protest: किसानों को खेत में दिन में 12 घंटे बिजली उपलब्ध कराने और बिजली आपूर्ति के समय में बदलाव की मांग को लेकर आज क्रांतिकारी शेतकरी संगठन और युवा संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने विद्युत वितरण कंपनी के देवली कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
किसानों का कहना है कि इस समय खेतों में गेहूं, चना और तिल की फसल बड़े पैमाने पर खड़ी है। इन फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली की जरूरत है। लेकिन विद्युत वितरण कंपनी के ढीले-ढाले नियोजन के कारण किसानों को सात घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। जो बिजली मिलती है, वह सुबह चार बजे से दी जाती है, जिससे कड़ाके की ठंड में सिंचाई करना किसानों के लिए बेहद कठिन हो गया है।
ठिया आंदोलन की चेतावनी
बिजली आपूर्ति के समय में बदलाव करने और दिन में 12 घंटे बिजली देने की मांग का ज्ञापन किसान नेता किरण ठाकरे ने कार्यकारी अभियंता प्रेम तेलरांधे को सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि आगामी आठ दिनों के भीतर किसानों को न्याय नहीं मिला, तो विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय के बाहर ठिय्या आंदोलन किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, मानसून पूर्व जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष तैयारी
वर्धा के येलाकेली चेक डैम में गाद जमा होने से जल भंडारण क्षमता प्रभावित; नागरिकों ने की गादमुक्त करने की मांग
वर्धा में नए जिला कारागार के लिए 120 एकड़ भूमि मंजूर; पालकमंत्री पंकज भोयर के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता
वर्धा में LCB और देवली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.50 लाख का माल जब्त
ये भी पढ़े: ठाणे MACT का बड़ा फैसला, टैक्सी चालक के परिवार को 5.57 लाख मुआवजा, बाइक मालिक पर लगाया जुर्माना
सैकड़ों किसान उपस्थित
इस मौके पर किसान नेता किरण ठाकरे के साथ प्रविण कात्रे, गौतम पोपटकर, समीर सारजे, संदीप दिघीकर, प्रविण इंगळे, अमोल वाटमोडे, विनोद पवार, शुभम गावंडे, लोभश जंगले, नारायण राऊत, नानाजी इंगोले, आशिष गावंडे, सुनील देशमुख, अमोल मानकर, आर्तेश खोकले, हरीश भालेराव, किसनाजी लोणकर, अक्षय कोठेकर, कार्तिक लांबट, अजय कदम, तुषार भोयर, प्रशांत केणे, शैलेश पुनसे, श्रीकांत काळे, अंकुश दाभेरे, प्रणित हुस्नापुरे, दीपक कोठेकर, कमलाकर खराबे सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।
