Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कहीं सीधी भिड़ंत तो कहीं बहुकोणीय मुकाबला, रोमांचक होगा इस बार का नागपुर मनपा चुनाव

Nagpur Municipal Corporation Polls: नागपुर महानगरपालिका चुनाव 2025 में कहीं भाजपा-कांग्रेस की सीधी भिड़ंत है तो कहीं बहुकोणीय मुकाबला, जिससे इस बार का मनपा चुनाव बेहद रोमांचक होने वाला है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 03, 2026 | 09:15 PM

Nagpur Municipal Corporation Polls:नागपुर महानगरपालिका चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Municipal Election 2025: करीब आठ वर्ष बाद हो रहा नागपुर महानगरपालिका चुनाव इस बार बेहद रोमांचक होने जा रहा है। अब तक इस शहर में पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी दल भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला देखने को मिलता रहा है। दोनों ही दलों की सत्ता मनपा में रह चुकी है, लेकिन पिछले तीन कार्यकालों से भाजपा ने लगातार अपना भगवा लहराया है।

इस बार कांग्रेस ने सत्ता में वापसी के लिए नई रणनीति अपनाते हुए सभी 151 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं भाजपा ने 143 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं और सहयोगी दल शिंदे गुट की शिवसेना के लिए 8 सीटें छोड़ी हैं। चुनाव चिन्हों का आवंटन हो चुका है और चुनावी रणभेरी बज चुकी है। कई प्रभागों में अन्य दलों के उम्मीदवार मैदान में उतरने से मुकाबला बहुकोणीय हो गया है, जबकि कुछ प्रभागों में केवल 2, 3 या 4 उम्मीदवार ही हैं, जिससे वहां सीधी या त्रिकोणीय टक्कर बन गई है।

प्रभाग 25 में रोचक स्थिति

प्रभाग 25 (अ) एससी महिला के लिए आरक्षित है, जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है, हालांकि उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने भी उम्मीदवार उतारा है।
प्रभाग 23 (ब) ओबीसी में केवल भाजपा और कांग्रेस के दो ही उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रभाग 25 (क) में भाजपा, कांग्रेस और एक निर्दलीय उम्मीदवार हैं।ओपन सीट प्रभाग 25 (ड) में कुल 8 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें भाजपा, कांग्रेस के अलावा राकां (शरद पवार), बसपा और मनसे भी शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

संजय राऊत ने मांगी माफी, दादा भुसे ने दावा वापस लिया, गिरणा शेयर प्रकरण का विवाद समाप्त

नाबालिग लड़की लापता, अपहरण का मामला दर्ज, 12 दिनों से पुलिस की तीन टीमें पुणे और बारामती में दे रही हैं दबिश

किराए की कोख का अवैध बाजार, बदलापुर में बड़े रैकेट का पर्दाफाश, महिला आरोपी गिरफ्तार

कुंभ मेला: 2300 एकड़ जमीन के सर्वेक्षण को मंजूरी, महापौर की अध्यक्षता में 20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर मुहर

ये भी पढ़े:

उत्तर नागपुर के प्रभाग 1 में भी मुकाबला दिलचस्प है। प्रभाग 1 (अ) में 8 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 1 (ब) में भाजपा, कांग्रेस और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 1 (क) में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है, वहीं 1 (ड) में भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवारों के बीच कड़ा संघर्ष दिख रहा है, जहां यूबीटी ने भी प्रत्याशी उतारा है।

यहां हैं भरपूर उम्मीदवार

कुछ प्रभागों में बड़ी संख्या में उम्मीदवार होने से बहुकोणीय मुकाबले की स्थिति बन गई है। प्रभाग 17 (ड) में 12 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए चुनौती बन सकते हैं। प्रभाग 5 (ड) ओपन वर्ग में सबसे अधिक 18 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।
प्रभाग 20 (ड) में 13 उम्मीदवार हैं, जबकि एसटी महिला के लिए आरक्षित 20 (ब) में कांग्रेस, भाजपा और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है।

यूबीटी ने उतारे सभी उम्मीदवार

प्रभाग 24 के सभी चार वर्गों में उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने उम्मीदवार उतारकर भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास किया है। प्रभाग 24 (अ) में भाजपा, कांग्रेस और यूबीटी के अलावा एक निर्दलीय उम्मीदवार है। 24 (ब) में शिंदे गुट की शिवसेना भी मैदान में है। 24 (क) में 5 और ओपन वर्ग 24 (ड) में 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। शहर के सभी 38 प्रभागों में लगभग यही स्थिति बनी हुई है। कहीं सीधी टक्कर है, कहीं त्रिकोणीय मुकाबला, तो कहीं तीन से अधिक उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

Nagpur municipal election 2025 direct and multi cornered contests

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 03, 2026 | 09:15 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Nagpur News
  • NMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.