बिजली गुल, जनरेटर भी फेल, नागपुर मनपा में बड़ा हादसा टला; लिफ्ट में 30 मिनट फंसे 10 लोग
Nagpur Municipal Corporation: नागपुर मनपा मुख्यालय में बिजली गुल होने से लिफ्ट बंद हुई, 10 लोग 30 मिनट फंसे रहे, दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित बाहर निकाला।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर मनपा, लिफ्ट हादसा, (प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Lift Stuck Incident: नागपुर महानगरपालिका के मुख्य प्रशासनिक भवन में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्यालय में बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट अचानक दूसरी मंजिल के पास बंद हो गई, जिसके कारण लगभग 10 लोग करीब 30 मिनट तक लिफ्ट के अंदर ही फंसे रहे। दोपहर लगभग 3:30 बजे जब यह घटना हुई, उसी समय अचानक बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गई।
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब बैकअप पावर जनरेटर ने भी काम करना बंद कर दिया। भीषण गर्मी और उमस के कारण लिफ्ट में फंसे कर्मचारी और नागरिक पसीने से तर-बतर हो गए और उनमें भारी घबराहट फैल गई।
घटना के समय नगरसेवक अभिजीत झा किसी आधिकारिक काम से वहीं मौजूद थे। उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सम्बंधित ख़बरें
मेहनत का पैसा लौटाओ, दोषियों को जेल भेजो… संभाजीनगर में 202 करोड़ के घोटाला पीड़ितों का आमरण अनशन शुरू
संभाजीनगर मनपा में विभागों का मेगा फेरबदल, अधिकारियों पर बढ़ा अतिरिक्त बोझ, चेक पर दस्तखत के अधिकार भी बदले
ठाणे इंटरनल मेट्रो से आसान होगा सफर, मेट्रो 4, 5 और रेलवे स्टेशनों से जुड़ेगा रूट; DCM शिंदे ने दिए निर्देश
बाबा राम रहीम की तरह मोबाइल स्क्रॉल कर रहे थे पटोले… पैर धुलवाने के वीडियो पर संजय निरुपम का करारा हमला
सुरक्षा-व्यवस्था की खुल गई पोल
इस घटना ने मनपा मुख्यालय जैसी महत्वपूर्ण प्रशासनिक इमारत की सुरक्षा-व्यवस्था, उपकरणों के रखरखाव और आपातकालीन तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। एक ही समय पर लिफ्ट का खराब होना और जनरेटर का काम न करना बेहद चिंताजनक विषय बना हुआ है।
झा ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि केवल अस्थायी मरम्मत पर्याप्त नहीं है। उन्होंने तुरंत सभी लिफ्टों का सुरक्षा ऑडिट तकनीकी जांच और दोषी प्रणालियों की मरम्मत करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें:-नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट समेटा गया, नागपुर में कर्मचारी कार्यमुक्त; 8 शहरों में कंपनी बंद करने का आदेश
साथ ही भविष्य में ऐसे खतरों से बचने के लिए पुरानी लिफ्टों की जगह नई अपग्रेडेड हाईटेक लिफ्ट’ लगाने की पुरजोर मांग की है। उन्होंने अपेक्षा जताई है कि इन नई लिपटी में ऑटो-रेस्क्यू मौड, पावर फेलियर बैंकअप, सैसर आधारित सुरक्षा प्रणाली, आपातकालीन अलार्म, कंट्रोल मॉनिटरिंग और अत्याधुनिक डिजिटल सुरक्षा यंत्रणा होनी चाहिए।
इसके अलावा उन्होंने इस लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच कर जवाबदेही तय करने, संबंधित रखरखाव एजेंसी और बैकअप पावर प्रबंधन की समीक्षा करके एक व्यापक सुधार योजना की घोषणा करने की भी मांग की है।
