नागपुर मनपा चुनाव : 447 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Nagpur Municipal Corporation Election को लेकर प्रशासन अलर्ट है। शहर के 447 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। गांधीबाग, लकड़गंज और सतरंजीपुरा जोन में विशेष सुरक्षा और निगरानी की तैयारी है।
- Written By: आकाश मसने
मतदान केंद्र (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Sensitive Polling Booths: नागपुर महानगरपालिका के होने जा रहे आम चुनाव के लिए प्रशासन ने जहां पूरी प्रक्रिया को लेकर पुख्ता इंतजाम किए है वहीं सिटी के कुछ संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित कर वहां की निगरानी को लेकर विशेष चौकसी बरतने का मानस जताया है। जानकारी के अनुसार चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शहर के विभिन्न जोन में मतदान केंद्रों का वर्गीकरण किया गया है, जिसमें सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से 447 केंद्रों को संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है।
गांधीबाग जोन में सर्वाधिक संवेदनशील केंद्र
- संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्र : पूरे शहर में कुल 447 केंद्र इस श्रेणी में रखे गए हैं। इनमें सबसे अधिक गांधीबाग जोन (102), लकड़गंज जोन (94) और सतरंजीपुरा जोन (82) में संवेदनशील केंद्र चिह्नित किए गए हैं।
- परदानशीन मतदान केंद्र : महिला मतदाताओं की सुविधा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए कुल 368 परदानशीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें गांधीबाग जोन में सर्वाधिक 156 और मंगलवारी जोन में 126 केंद्र शामिल हैं।
कानून-व्यवस्था और आर्थिक संवेदनशीलता के 150 केंद्र
जानकारी के अनुसार नागपुर मनपा प्रशासन की ओर से जिस तरह मतदान केंद्रों को विभिन्न स्तर पर संवेदनशील घोषित किया गया उसी तरह से कानून-व्यवस्था और आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से 150 केंद्रों को विशेष निगरानी में रखा गया है। इनमें सबसे ज्यादा 95 केंद्र लकड़गंज जोन में हैं।
बताया जाता है कि प्रशासन द्वारा मतदान के लिए आवश्यक मशीनों का आकलन भी किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चुनाव के लिए 3970 बैलेट यूनिट (BU) और 453 कंट्रोल यूनिट (CU) की व्यवस्था से संबंधित आंकड़े सामने आए हैं, जिस पर ‘FLC’ (फर्स्ट लेवल चेक) की प्रक्रिया जुड़ी हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में भारी अनियमितता और पारदर्शिता का अभाव, आभा पांडे की मांग
मई की धूप या जलती भट्टी? 25 मौतें तो सिर्फ आंकड़ा हैं, नागपुर में धूप की हर किरण बेघरों के लिए मौत का फरमान
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
नागपुर में कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन विवाद, मनपा ठेकेदारों ने खोला मोर्चा; कानूनी पेच बढ़ने के आसार
यह भी पढ़ें:- सिद्धिविनायक मंदिर: 6 जनवरी को अंगारकी चतुर्थी पर विशेष व्यवस्था, जानें दर्शन का पूरा शेड्यूल
सीसीटीवी कैमेरों की तैनाती पर विचार
बताया जाता है कि लक्ष्मीनगर, धरमपेठ और हनुमाननगर जैसे जोन में संवेदनशीलता कम पाई गई है। फिर भी प्रशासन ने सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। नेहरूनगर जोन में भी 53 संवेदनशील और 26 परदानशीन केंद्र चिह्नित किए गए हैं, जो चुनावी सरगर्मी के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।
चुनाव प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए प्रशासन इन संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों को लगाने पर विचार कर रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। जानकारों की मानें तो आम तौर पर सिटी में अब तक चुनाव के मद्देनजर कोई बड़ी घटना का उदाहरण नहीं है। इसके बावजूद शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने कुछ इंतजाम पहले से किए हैं।
