- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Mpid Court Acquits Vinod Upre In Emrex Trade Fraud Case
नागपुर: करोड़ों के ‘एमरेक्स ट्रेड मनी’ निवेश घोटाले में बड़ा फैसला, कोर्ट ने विनोद उप्रे समेत अन्य को किया बरी
Nagpur MPID Court: विशेष एमपीआईडी अदालत के न्यायाधीश एनएच जाधव ने 'एमरेक्स ट्रेड मनी' घोटाले के आरोपी विनोद उप्रे व अन्य को बरी कर दिया। बचाव पक्ष के अनुसार सीधा वित्तीय लेन-देन साबित नहीं हुआ।
- Written By: रूपम सिंह

Court प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nagpur MPID Court Investment Scam: विशेष एमपीआईडी अदालत ने चर्चित ‘एमरेक्स ट्रेड मनी’ और ‘माय एम’ ट्रेड में कथित निवेश घोटाले में आरोपी बनाए गए विनोद उप्रे समेत अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश एनएच जाधव की अदालत ने सुनाया।
मामले में करोड़ों रुपये के गबन और फर्जी निवेश योजना के जरिए लोगों को ठगने के आरोप लगाए गए थे। शिकायतकर्ता राकेश चौरागड़े ने आरोप लगाया था कि उन्हें और अन्य निवेशकों को इन कंपनियों में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। यह कहकर प्रलोभन दिया गया कि 18 सप्ताह में रकम दोगुनी कर दी जाएगी।
साथ ही आकर्षक इंसेंटिव, हॉलिडे पैकेज और क्रिप्टो करेंसी देने का भी वादा किया गया था। शिकायत में यह भी कहा गया था कि कंपनी के अधिकारियों द्वारा कई आईडी बनाई गई थीं और निवेशकों को नए लोगों को जोड़कर चेन तैयार करने के लिए कहा जाता था, ताकि अधिक लाभमिल सके। आरोप था कि कई लोगों ने बड़ी रकम निवेश की। शुरुआती दौर में कुछ भुगतान मिला लेकिन बाद में उन्हें न तो रकम वापस मिली और न ही वादा किए गए अन्य लाभ।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में लिफ्ट देने के बहाने महिला से बढ़ाई नजदीकी, बात बंद करने पर फोटो वायरल कर दी जान से मारने की धमकी
यवतमाल में तेजस्विनी को-ऑपरेटिव्ह पतसंस्था ने निवेशकों को लगाया 10 करोड़ का चूना, झांसा देकर संचालक मंडल फरार
Chandrapur Fuel Crisis: पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर लगी लंबी कतारें, सांसद प्रतिभा धानोरकर ने DM को लिखा पत्र
नासिक: द्वारका-नासिकरोड 10 लेन सड़क के लिए तीसरी बार निविदा जारी, 177 करोड़ की योजना पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल
इन्हीं आरोपों के आधार पर विनोद उप्रे और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से एपीपी अभय जिकार ने 22 गवाहों के बयान दर्ज कराते हुए सभी आरोपियों को दोषी ठहराने की मांग की। वहीं आरोपी विनोद की पैरवी कर रहे अधिवक्ता कमल सतुजा और अधिवक्ता कैलाश डोडानी ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल और अन्य आरोपियों को गलत तरीके से मामले में फंसाया गया है।
ये भी पढ़ें :- अमरावती में लिफ्ट देने के बहाने महिला से बढ़ाई नजदीकी, बात बंद करने पर फोटो वायरल कर दी जान से मारने की धमकी
बचाव पक्ष ने जिरह के दौरान यह तथ्य सामने रखा कि जिन 2 संस्थाओं का उल्लेख किया गया वे कंपनियां उप्रे कुमार सिंह की प्रोप्राइटरशिप फर्म थी, जबकि दूसरी संजीव कुमार और होशियार सिंह की साझेदारी फर्म थी जिनसे अन्य आरोपियों का कोई संबंध नहीं था।
बचाव पक्ष ने यह भी दलील दी कि अभियोजन पक्ष का कोई भी गवाह, यहां तक कि जांच अधिकारी भी, ऐसा कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया जिससे साबित हो सके कि निवेशकों ने सीधे तौर पर विनोद उप्रे या अन्य आरोपियों के पास रकम जमा कराई थी।
Nagpur mpid court acquits vinod upre in emrex trade fraud case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: करोड़ों के ‘एमरेक्स ट्रेड मनी’ निवेश घोटाले में बड़ा फैसला, कोर्ट ने विनोद उप्रे समेत अन्य को किया बरी
May 15, 2026 | 01:54 PMIDFC और AU बैंक घोटाले में CBI का एक्शन! चंडीगढ़ और पंचकुला के ज्वेलर शोरूम समेत 7 ठिकानों पर की छापेमारी
May 15, 2026 | 01:54 PMभोपाल में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात, ड्रोन से निगरानी
May 15, 2026 | 01:43 PMबादलों की सैर करनी है तो कहां जाएं? बेस्ट चॉइस हैं ये खास जगहें, टॉप पर है सिक्किम!
May 15, 2026 | 01:43 PMPanvel Municipal Corporation का बड़ा फैसला, बिजली-पानी बचाने के लिए कर्मचारियों हेतु 12 सूत्री नियम लागू
May 15, 2026 | 01:38 PMUAE पहुंचे पीएम मोदी! राजकीय सम्मान ‘Guard Of Honour’ के साथ शुरू हुआ बेहद अहम दौरा, जानें कुछ जरूरी बातें
May 15, 2026 | 01:36 PMदिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PMवीडियो गैलरी

30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM














