लाचुंग और युमथांग घाटी: सिक्किम में फूलों की घाटी के लिए प्रसिद्ध युमथांग घाटी मंगन जिले में स्थित है। हिमालय की गोद में स्थित घास के मैदानों, नदी, गर्म झरनों के लिए फेमस है। यहां पर रोडोडेंड्रोन की कम से कम 24 प्रजातियां पाई जाती है। तीस्ता नदी की एक सहायक नदी इस घाटी से होकर गुजरती है। ये घाटी बसंत के मौसम में फूलों से घिरी रहती है।