मनपा चुनाव: उम्मीदवारों के आधार पर तय होंगी मशीनें, 4,004 केंद्रों पर 11,000 EVM से होगा मतदान
Nagpur Municipal Corporation Election: नागपुर मनपा चुनाव 2026 के लिए 4,004 मतदान केंद्र और 11,000 EVM मशीनों के साथ मतदान की तैयारी। उम्मीदवारों की संख्या के अनुसार लगेंगी अतिरिक्त बैलेट यूनिट।
- Written By: प्रिया जैस
पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन (सौजन्य-नवभारत)
NMC Election Polling Stations: नागपुर मनपा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम संख्या स्पष्ट होने के बाद अब चुनावी मशीनरी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 4,004 मतदान केंद्रों पर लगभग 11,000 ईवीएम (EVM) मशीनों के इस्तेमाल होने की संभावना है। उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने प्रत्येक केंद्र पर मशीनों की संख्या निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, इस बार एक मतदान केंद्र पर 800-900 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। इसी कारण 2017 के चुनाव की तुलना में केंद्रों की संख्या 2,783 से बढ़कर 4,004 हो गई है। शहर के 38 प्रभागों के 151 पार्षदों को चुनने के लिए कुल 24,83,112 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर लगेंगी अतिरिक्त मशीनें
मनपा चुनाव के मैदान में कुल 992 उम्मीदवार डटे हुए हैं। अधिकांश मतदान केंद्रों पर एक कंट्रोल यूनिट और 2 बैलेट यूनिट लगने की उम्मीद है लेकिन जिन प्रभागों में उम्मीदवारों की संख्या 12 से 15 या उससे अधिक है वहां तीसरी मशीन भी लगाई जा सकती है। कुछ प्रभागों में तो 30 से अधिक उम्मीदवार होने के कारण अतिरिक्त बैलेट यूनिट की आवश्यकता पड़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्या है न्यू नागपुर प्रोजेक्ट, फडणवीस कैबिनेट के फैसले से आपको क्या फायदा होगा?
महाराष्ट्र में अचानक मोबाइल पर क्यों बजा खतरनाक सायरन? जानिए ‘Extremely Severe Alert’ का पूरा सच
नितिन गडकरी के गढ़ में ही दावों की खुली पोल; 2 महीने का दावा, 5 महीने बाद भी अधूरा अजनी स्टेशन प्रोजेक्ट
नागपुर: 11वीं में सीटें 1 लाख के पार, पर रजिस्ट्रेशन सिर्फ 22 हजार; सीटें खाली रहने का डर
नामों का क्रम और मतदान
ईवीएम पर उम्मीदवारों के नामों का क्रम उनके मराठी उपनाम के वर्णानुक्रम के अनुसार तय किया जाएगा। कई उम्मीदवारों को उनके मतपत्र क्रमांक की जानकारी दे दी गई है जिसके आधार पर उन्होंने प्रचार शुरू कर दिया है। इसके साथ ही चुनाव विभाग और विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा डमी मशीनों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने का डेमो या प्रात्यक्षिक भी दिखाया जाएगा।
यह भी पढ़ें – उत्तर नागपुर: कांग्रेस-भाजपा के बीच ‘हाथी’ की एंट्री; नितिन राऊत बनाम मिलिंद माने की साख दांव पर
बताया जाता है कि मनपा प्रशासन के पास वर्तमान में 10,965 ईवीएम उपलब्ध हैं। इन मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (फर्स्ट लेवल चेकिंग) का काम पूरा हो चुका है और इन्हें ‘बचत भवन’ के स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया है। चुनाव निर्णय अधिकारियों को उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर मशीनों के आवंटन का अंतिम निर्णय लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
