-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Metro Phase 3 Circle Metro Inner Ring Road Expansion
नागपुर में चलेगी देश की पहली सर्कल मेट्रो, फेज-3 को हरी झंडी, 54.5 किमी का नया नेटवर्क बदलेगा शहर की सूरत
- Written By: आकाश मसने
Nagpur Metro Expansion News: नागपुर मेट्रो फेज-3 की रूपरेखा तैयार हो गई है। 54.5 किमी के नए विस्तार में देश की पहली सर्कल मेट्रो, इनर रिंग रोड कनेक्टिविटी और न्यू नागपुर को जोड़ने की योजना शामिल है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स AI)
Nagpur Metro Phase 3: विदर्भ के मुख्य विकास इंजन के रूप में उभर रहे नागपुर शहर के लिए सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मेट्रो फेज-1 की सफलता और फेज-2 के जारी काम के बीच अब नागपुर मेट्रो फेज-3 की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। 54।5 किलोमीटर लंबे इस नये चरण के साथ नागपुर मेट्रो का कुल नेटवर्क लगभग 129 किलोमीटर तक फैल जाएगा।
शहर का बड़ा हिस्सा जुड़ेगा
सीएमपी में जो प्रस्ताव किया गया है उसके अनुसार पहली बार किसी शहर में ‘सर्कल मेट्रो’ चलाने का प्रस्ताव है। ईनर रिंग रोड को 3 तरफ से मेट्रो पहले जोड़ रही है। सर्कल मेट्रो चालू होने से पूरे शहर को जोड़ने में काफी आसानी होगी और इसका लाभ निश्चित रूप से मेट्रो को काफी बड़े पैमाने पर होगा।
सीएमपी 2025 पर आधारित
नागपुर मेट्रो का यह नया फेज ‘कॉम्प्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान-2025’ के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें स्थानीय निकायों, तकनीकी विशेषज्ञों और जनता के सुझावों को शामिल किया गया है, ताकि यह भविष्य की जरूरतों और जमीनी हकीकत के अनुरूप हो।
सम्बंधित ख़बरें
आरपीएफ के डॉग ‘प्रिंस’ का कमाल; नागपुर स्टेशन पर 3.02 लाख रूपए के गांजे के साथ एमपी का तस्कर गिरफ्तार!
बुआई के बाद बढ़ी नागपुर में खरपतवार नाशकों की डिमांड, किसानों की पहली पसंद हिटवीड मैक्स
नागपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए AID के प्रयास सराहनीय; आभार समारोह में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
पहले बनाई सीमेंट रोड, अब नाली के लिए तोड़ेंगे; कलमना मंडी में योजनाहीन विकास से सरकारी धन की बर्बादी!
फेज-3 के प्रस्तावित कॉरिडोर
नये चरण के तहत शहर के औद्योगिक, आवासीय और बाहरी इलाकों को जोड़ने के लिए चार प्रमुख रूट तैयार किए गए हैं।
- मानकापुर चौक से रचना जंक्शन (इनर रिंग रोड) : इसकी लंबाई लगभग 25.0 किमी होगी जो शहर को एक ‘ऑर्बिटल कनेक्टिविटी’ (गोलाकार जुड़ाव) प्रदान करेगा।
- सीताबर्डी से कोराडी : उत्तर-दक्षिण पहुंच को मजबूत करने के लिए 11.5 किमी लंबा यह रूट बेहद अहम होगा।
- एमआईडीसी ईएसआर से सिएट लिमिटेड : औद्योगिक क्षेत्र के लिए 3.0 किमी का विस्तार।
- न्यू नागपुर कनेक्टिविटी (खापरी से न्यू नागपुर) : नये विकसित हो रहे क्षेत्रों को शहर से जोड़ने के लिए 15.0 किमी का कॉरिडोर शामिल है।
फेज-3 के प्रमुख लाभ
- औद्योगिक विकास : बूटीबोरी-एमआईडीसी औद्योगिक बेल्ट तक श्रमिकों की पहुंच आसान होगी।
- ट्रैफिक से राहत : इनर रिंग रोड के साथ कनेक्टिविटी मिलने से शहर के मुख्य हिस्सों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
- न्यू नागपुर का एकीकरण : नए नियोजित क्षेत्रों को सीधे मुख्य मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जा सकेगा।
- पर्यावरण अनुकूल : यह परियोजना ‘ग्रीन मोबिलिटी’ को बढ़ावा देगी और प्रदूषण कम करने में सहायक होगी।
अगला कदम : DPR की तैयारी
मेट्रो के इन रूटों का अंतिम संरेखण (अलाइनमेंट) और स्टेशनों का निर्धारण अगले 9 महीनों में तैयार होने वाली विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के माध्यम से किया जाएगा। फेज-2 का काम पूरा होते ही फेज-3 का निर्माण चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा। फेज-1 और फेज-2 को मिलाकर नागपुर मेट्रो का नेटवर्क 84 किमी का है। फेज-3 (55 किमी) के जुड़ते ही नागपुर भारत के उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो जाएगा जिनके पास 100 किमी से अधिक लंबा व्यापक मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव रिजल्ट: बीजेपी बनी 1 नंबर पार्टी, शिंदे ने भी लगाया शतक; विपक्ष का सूपड़ा साफ
ईनर रिंग रोड में दौड़ेगी मेट्रो : गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मेट्रो फेज-2 का काम काफी अच्छा चल रहा है और फेज-3 के डीपीआर बनाने को भी मंजूरी मिल गई है। फेज-3 में कोराडी रोड नागपुर के इनर रिंग रोड और बुटीबोरी में सीएट तक विस्तार की योजना है। इस दिशा में भी काम तेजी से चल रहा है। मेट्रो के विस्तार से सिटी को और बल मिलेगा। मेट्रो से सिटी के लोगों को बड़ी राहत मिली है। इसका विस्तार इसी का सूचक भी है।
Nagpur metro phase 3 circle metro inner ring road expansion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुश्किल में खान सर? बॉडीगार्ड्स के हथियारों के ‘अवैध’ इस्तेमाल का दावा, 3 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
Jun 30, 2026 | 05:12 PMनासिक-मुंबई हाईवे पर फुटओवर ब्रिज के नीचे फंसा कंटेनर, कई घंटे यातायात ठप, सड़क निर्माण से बढ़ी ऊंचाई बनी आफत
Jun 30, 2026 | 05:11 PMइंदौर में सड़क सुरक्षा पर हाई लेवल बैठक, हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर बढ़ेगी सख्ती
Jun 30, 2026 | 05:10 PMआखिर जगन्नाथ पुरी में भक्तों को क्यों लगाया जाता है ‘दिव्य बेंत’? इसके पीछे छिपा है अनोखा रहस्य
Jun 30, 2026 | 05:10 PMचंद्रपुर में सर्पदंश से 6 वर्षीय मासूम की मौत, जिवती की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
Jun 30, 2026 | 05:01 PMश्रद्धालुओं के लिए बड़ी तैयारी, कुंभ से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त; नासिक में 24×7 सप्लाई की तैयारी
Jun 30, 2026 | 04:59 PMBreaking News: दिल्ली के मशहूर परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग, मौके पर दमकल की गाडियां मौजूद
Jun 30, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM














