-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Monorail Restart Mmrda Safety Inspection New System
मुंबईकरों के लिए खुशखबरी! जल्द पटरी पर लौटेगी मोनोरेल, 10 नई ट्रेनें, हाई-टेक सेफ्टी के साथ जल्द शुरू होगा सफर
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
Mumbai Monorail News: मुंबई मोनोरेल जल्द नई सुविधाओं के साथ दोबारा शुरू होगी। MMRDA ने सेफ्टी इंस्पेक्शन शुरू कर दिया है। नए CBTC सिस्टम, 10 नई ट्रेनें व आधुनिक तकनीक से मोनोरेल की कार्यक्षमता बढ़ेगी।

मोनोरेल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Monorail Restar: मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की सेवा में एक बार फिर मोनो रेल दौड़ने के लिए तैयार हो रही है। एमएमआरडीए से मिली जानकारी के अनुसार नई सुविधाओं के साथ मोनो रेल को जल्द शुरू करने की तैयारी हो रही है। MMRDA अधिकारियों ने बताया कि मोनोरेल को फिर से शुरू करने के लिए ज़रूरी सेफ्टी इंस्पेक्शन, इंडिपेंडेंट सेफ्टी असेसमेंट चल रहा है।
20 सितंबर से मोनोरेल बंद
मोनोरेल में बार-बार खराबी आने से इसके रूट पर नए सिस्टम की जरूरतों को देखते हुए 20 सितंबर से मोनोरेल को अनिश्चित काल के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया था। इस दौरान पुराने सिस्टम को हटाकर नया सिस्टम लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके साथ ही मोनोरेल फ्लीट में 10 नई ट्रेनें जोड़ी गई हैं और उनकी टेस्टिंग फाइनल स्टेज में है।
सेफ्टी इंस्पेक्शन शुरू
MMRDA ने पिछले हफ्ते ISA सेफ्टी इंस्पेक्शन शुरू किया जो कुछ और दिनों तक चलेगा। सभी सेफ्टी क्राइटेरिया पूरा होने पर मोनोरेल का CMRS इंस्पेक्शन भी किया जाएगा। इसके लिए एक रिटायर्ड ऑफिसर को इंडिपेंडेंट इंजीनियर के तौर पर अपॉइंट किया जाएगा और इस बारे में राज्य सरकार को प्रपोजल भेजा गया है। अप्रूवल मिलने के बाद इंस्पेक्शन प्रोसेस शुरू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
शिंदे के संपर्क में हैं ठाकरे के 13 विधायक… शिवसेना विधायक के ऑपरेशन टाइगर 3 के दावे से उद्धव गुट में टेंशन
कब शुरू हुई थी मोनोरेल?
संत गाडगे महाराज चौक से चेंबूर तक का मोनोरेल रूट 19.5 किमी लंबा है। देश व मुंबई में पहली मोनोरेल का परिचालन 2 फरवरी 2014 को शुरू हुआ था। इन वर्षों में मोनोरेल का संचालन घाटे में ही रहा है। निर्णय हुआ है कि मोनोरेल के ऑपरेशन और मेंटेनेंस के लिए एक कॉन्ट्रैक्टर अपॉइंट किया जाएगा। पता चला है कि पावर मेक प्रोजेक्ट्स कंपनी ने सबसे कम 296 करोड़ रुपये का टेंडर दिया है और इसी कंपनी को 5 साल के लिए मोनोरेल ऑपरेट करने का कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने फोन कर जाना शरद पवार का हाल, बेटी सुप्रिया सुले ने दिया हेल्थ अपडेट
बढ़ेगी कार्यक्षमता
उल्लेखनीय है कि पिछले मानसून के दौरान मोनोरेल कई बार बीच रास्ते में रुक गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 19 अगस्त को भक्ति पार्क और चेंबूर के बीच करीब 582 यात्री मोनोरेल में फंस गए थे, जिन्हें दमकल विभाग और क्रेन की मदद से बाहर निकालना पड़ा। इसके कुछ दिन बाद 15 सितंबर को वडाला के पास एक और मोनोरेल अचानक बंद हो गई, और उन्हें समानांतर रेक लाकर सुरक्षित उतारा गया। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद मोनोरेल प्रशासन ने बड़े पैमाने पर सुधार और आधुनिकीकरण करने का निर्णय लिया।
कॉम्प्रिहेंसिव इंप्रूवमेंट प्रोग्राम ऑफ मोनोरेल के तहत तीन स्तरों पर काम हुआ है। पहला, मोनोरेल में आधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (CBTC) सिग्नलिंग सिस्टम, जो सुरक्षा को बढ़ाएगा और ट्रेनों की आवाजाही को और भी आसान बनाएगा। नए रैक तेज़ी से जोड़े गए हैं ताकि बेड़े को आधुनिक बनाया जा सके। पुराने रैक को भी अपग्रेड किया गया है ताकि उनकी कार्यक्षमता नए रैक के बराबर लाई जा सके।
Mumbai monorail restart mmrda safety inspection new system
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














