-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Medical Hospital Stretcher Lapse Delivery On Tricycle
नागपुर मेडिकल हॉस्पिटल में ट्राइसिकल पर बच्चे को जन्म देने को मजबूर हुई महिला, नहीं मिला स्ट्रेचर
- Written By: आकाश मसने
Nagpur News: नागपुर मेडिकल अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने से प्रसूता महिला को ट्राइसिकल पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। प्रशासनिक लापरवाही ने गंभीर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी।

नागपुर मेडिकल कॉलेज में प्रसूता वार्ड के सामने कराई गई महिला डिलीवरी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Medical Hospital News: एक ओर जहां मेडिकल में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के माध्यम से चेहरा-मोहरा बदलने का दावा किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर भीतरी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। अब भी गंभीर मरीजों को ओपीडी और कैजुअल्टी में स्ट्रेचर के लिए भटकना पड़ता है। स्ट्रेचर मिल भी जाए तो उसे खींचने वाले कर्मचारी नहीं होते।
इसी तरह की एक घटना नागपुर के मेडिकल अस्पताल से सामने आई है। यहां प्रसूता महिला को स्ट्रेचर नहीं मिला। जब उसे परिजन वार्ड की ओर से लेकर जा रहे थे तभी ट्राइसिकल पर बैठे हुए डिलीवरी हो गई। इस घटना ने एक बार फिर लापरवाह कार्यप्रणाली को उजागर कर दिया है।
अमरावती से आयी थी प्रसूता
बताया गया कि शुक्रवार की सुबह अमरावती के कारंजा लाड निवासी इंद्रजीत अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर मेडिकल आया। महिला को तड़के ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों की मदद से मेडिकल पहुंचे। पहले कैजुअल्टी में प्राथमिक जांच कराई। यहां से उसे वार्ड क्रमांक 69 के लिए रेफर किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
VB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
दर्द बढ़ता ही जा रहा था और स्थिति नाजुक बनती जा रही थी। परिजनों ने कर्मचारी से स्ट्रेचर मांगा लेकिन कर्मचारी ने पहले आधार कार्ड दिखाने और फिर स्ट्रेचर की बात कही। परिजन जल्दबाजी में आधार साथ लाना भूल गये थे। आधार कार्ड नहीं होने से स्ट्रेचर नहीं मिला।
यह भी पढ़ें:- चिंतन शिविर ने बढ़ाई NCP के मंत्रियों का चिंता, भड़के अजित पवार, बोले- काम करो वरना कुर्सी छोड़ो
डॉक्टर की तत्परता से बची जान
फिर उसे ट्राइसिकल पर बैठाकर वार्ड की ओर लेकर जाने लगे। तभी वार्ड क्रमांक 69 के सामने ही महिला की प्रसूति हो गई। तभी वहां मौजूद लोगों ने वार्ड से हरे पर्देवाली पार्टिशन ट्राली लाई। महिला को चारों ओर से ढंका गया।
वार्ड में मौजूद एक महिला इंटर्न डॉक्टर तुरंत दौड़कर आई। उसने नवजात को संभाला। फिर महिला को वार्ड क्रमांक 22 में शिफ्ट किया गया। अब महिला व नवजात की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
इस घटना के दौरान वहां मौजूद अनिकेत कुत्तरमारे ने बताया कि स्ट्रेचर देने के लिए आधार कार्ड की मांग की गई थी। डॉक्टरों के अनुसार इस तरह की डिलीवरी सामान्य बात है लेकिन कैजुअल्टी में यदि गंभीर मरीज को स्ट्रेचर और उसे खींचने वाला कर्मचारी नहीं मिलता तो यह दुखद है। मामले की जांच होनी चाहिए और वहां मौजूद कर्मचारी से पूछताछ भी जरूरी है।
Nagpur medical hospital stretcher lapse delivery on tricycle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










