- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Media Badminton Tournament Navbharat Wins Doubles Title
SJAN Badminton Tournament: मेन्स डबल्स में नवभारत ने मारी बाजी, महेश-अहमद की जोड़ी का छाया जलवा
Nagpur Media Badminton Tournament: नागपुर में मीडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट में नवभारत के महेश सारंगी और एस.एस. अहमद ने डबल्स खिताब जीतकर लोकमत को हराया।
- Written By: प्रिया जैस

मीडिया बैडमिंटन में जीते चैंपियन
Nagpur Media Sports Event: नवभारत के महेश सारंगी और एस.एस अहमद ने मीडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट के डबल्स मुकाबले में कड़ी टक्कर देते हुए बड़ी जीत हासिल की। राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के सुभेदार हॉल में मीडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इस टूर्नामेंट में नागपुर के कई बड़े मीडिया संस्थानों ने हिस्सा लिया।
सुभेदार हॉल में आयोजित एसजेएएन-रायसोनी मीडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट में लोकमत के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करते हुए नवभारत ने अपने पिछले साल का रिकॉर्ड कायम रखा। साल 1999 से चल रहे इस टूर्नामेंट का आयोजन स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ नागपुर (एसजेएएन) ने जी.एच. रायसोनी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, नागपुर विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग तथा नागपुर जिला बैडमिंटन संघ के सहयोग से किया गया।
नवभारत ने जीता डबल्स का खिताब
मेन्स डबल्स के मुकाबले में नवभारत की महेश सारंगी और एस.एस. अहमद की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में लोकमत के आशीष जैन और सर्वेश कलंत्री को हराया। आखिरी मौके तक दोनों की टीमों में पॉइंट्स के लिए मुकाबला जारी रहा, लेकिन आखिरकार कड़ी टक्कर देते हुए नवभारत की जोड़ी ने लोकमत को 21-19, 21-18 से शिकस्त दी।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: नागपुर में 44° C की झुलसाने वाली लू, ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानें आज मौसम का हाल
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
नागपुर: पोक्सो मामले में आरोपी को जमानत, पीड़िता के हलफनामे के बाद हाई कोर्ट का फैसला
नागपुर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय किसान हब, तकनीक से जुड़ेगा किसान; समय से पहले तैयार हो सकता है कन्वेंशन सेंटर
मीडिया बैडमिंटन में विजयी चैंपियन
वुमेन्स सिंगल्स में नवभारत की प्रिया जैस और अपूर्वा नायक ने भी अपने दमदार प्रदर्शन से सेमीफाइनल में जगह बनाई। फाइनल के तुरंत बाद रायसोनी समूह के निदेशक (पीआर) अमित गांधरे, जी. एच. रायसोनी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन की निदेशक डॉ. मृणाल नाईक और एसजेएएन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राम ठाकुर ने सभी विजेता, उपविजेता और सेमी फाइनलिस्ट को खिताब और पुरस्कार राशि दी।
नवभारत टीम – महेश सारंगी-अपूर्वा नायक-प्रिया जैस-एस.एस.अहमद
यह भी पढ़ें – महायुति और ठाकरे-मनसे गठबंधन का फॉर्मूला तय! ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभाएंगे उद्धव, कौन मारेगा बाजी?
इस तरह रहे परिणाम
पुरुष डबल्स सेमी फाइनल : महेश सारंगी – एस.एस. अहमद (नवभारत) ने राजेश शर्मा – रविराज अंबड्यार (लोकमत) को 21-19, 21-10 से हराया।
आशीष जैन-सर्वेश कलंत्री (लोकमत) ने क्षितिज उदार-वसीम कुरैशी (लोकमत) को 21-8, 21-2 से हराया।
फाइनल : महेश सारंगी – एस. एस. अहमद (नवभारत) ने आशीष जैन-सर्वेश कलंत्री (लोकमत) को 21-19, 21-18 से पछाड़ा।
महिला एकल सेमी फाइनल: मीनल जैन (लोकमत) ने प्रिया जैस (नवभारत) को 21-13, 21-7 से हराया।
मेहा शर्मा (लोकमत) ने अपूर्वा नायक (नवभारत) को 21-5, 21-9 से हराया।
फाइनल: मीनल जैन ने मेहा शर्मा को 21-11, 21-9 से पछाड़ा।
पुरुष एकल सेमी फाइनल: आशीष जैन (लोकमत) ने एस. एस. अहमद (नवभारत) 20-22, 21-17, 21-14 से हराया।
राजेश शर्मा (लोकमत) ने महेश सारंगी (नवभारत) को 21-8, 21-14 से हराया।
फाइनल : आशीष जैन (लोकमत) ने राजेश शर्मा (लोकमत) को 21-18, 21-19 से हराया।
Nagpur media badminton tournament navbharat wins doubles title
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Horoscope 26 May 2026: आज जन्मदिन वाले जातकों को मिलेगा राज सम्मान, जानें उनके गुण, उत्तम शिक्षा और आय के साधन
May 26, 2026 | 06:11 AMNagpur Weather: नागपुर में 44° C की झुलसाने वाली लू, ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानें आज मौसम का हाल
May 26, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: अगले 3 दिन भीषण Heatwave का कहर, विदर्भ में Red Alert और बेमौसम बारिश की चेतावनी
May 26, 2026 | 05:50 AMनए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
May 26, 2026 | 05:04 AMअब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













