Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur Marbat Festival 2025: नागपुर में निकला ट्रंप का ‘जनाजा’, मारबत में फूंके गए डोनाल्ड-Video

Donald Trump Badgya In Nagpur Marbat Festival: नागपुर में मारबत उत्सव के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बडगे की शोभायात्रा निकाली गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Aug 23, 2025 | 04:37 PM

ट्रंप का पुतला (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Marbat Donald Trump Badgya 2025: नागपुर सहित पूरे महाराष्ट्र में धूमधाम से मारबत उत्सव मनाया जा रहा है। इस पर्व को महाराष्ट्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के रूप में जाना जाता है। मारबत उत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर बडगे (पुतला) के जरिए व्यंग की परंपरा रही है। खास बात यह है कि इस उत्सव को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है और उसी के अनुरूप पुतले भी बनाए जाते हैं।

नागपुर में मारबत महोत्सव की शोभायात्रा ने अपने खास बडगे से सब का ध्यान आकार्शित किया। इस बडगे के जरिए इंटरनेशल राजनीतिक व्यंग किया गया है। यह बडगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का है। ट्रंप के बडगे वाली शोभा यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्रंप के बडगे ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

ट्रंप का यह बडगा छत्रपति शिवाजी पार्क बडगे उत्सव समिति द्वारा बनवाया गया है। इसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत आयात शुल्क का प्रतीकात्मक विरोध माना जा रहा है। पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद ट्रंप की पाकिस्तान के साथ नजदीकियां भी भारतियों को पंसद नहीं आई हैं। इसलिए मारबत महोत्सव में ट्रंप को विलेन बना दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

सावधान! केंद्रीय मंत्री का PA बनकर करोड़ों की ठगी, 5 लोगों को बनाया बेवकूफ, ऐसे बनाया शिकार

वायरल क्लिप से बड़ा खुलासा: अवैध उत्खनन रोकने के नाम पर कथित रिश्वत, विभागीय जांच शुरू

शिमला में खतरनाक मोड़ पर कार खाई में गिरी, झाड़ियों के बीच अटकी; वीडियो वायरल

गड्ढे से पानी भरती महिलाओं का वीडियो वायरल, स्वच्छ जल व्यवस्था पर उठे सवाल

नागपुर में मारबत महोत्सव में ट्रंप बडगे (पुतला) बनाकर शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा बुराई पर अच्छाई की जीत तौर पर निकाली जाती है। इस शोभा यात्रा में ट्रंप को बुरे के पुतले को बुराई के तौर पर दिखाया गया। #Nagpur #TrumpTariffs pic.twitter.com/DhVKybZaDH — Saurabh Pal (Baghel) (@saurabhetv) August 23, 2025

ये भी पढ़ें- ‘पीएम मोदी और पाक के बीच मैच फिक्सिंग’, सपा नेता की भारत-पाकिस्तान मैच के खिलाफ बैटिंग

काली मारबत का ऐतिहासिक महत्व क्या है?

स्वतंत्रता-पूर्व जब अंग्रेजों के अत्याचारों से जनता त्रस्त थी, तब नागपुर की जनता अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर रही थी। उस समय भोसले घराने की बाकाबाई ने अंग्रेजों से समझौता किया था। इसी बाकाबाई के विरोध में 1881 से काली मारबत निकाली जाने लगी। मस्कासाथ इलाके के नेहरू पुतले से इस काली मारबत की शोभायात्रा शुरू होती है। 1942 में, मारबत उत्सव के दौरान इतवारी क्षेत्र में दंगा हुआ था, जिसमें 5 लोग गोलीबारी में मारे गए थे, फिर भी शोभायात्रा निकाली गई थी। वहीं कोरोना काल में भी, सख्त पाबंदियों के बावजूद, सीमित लोगों की उपस्थिति में इस परंपरा को निभाया गया।

Nagpur marbat festival 2025 donald trump badgya effigy symbolizes tariff inflation and global controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 23, 2025 | 04:27 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Maharastra
  • Nagpur
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.