लोगों के लिए दादी बनीं प्रेरणा, 103 साल की उम्र में भी कांपते हाथों से बेच रहीं चाय
103 Years Old Inspiring Woman Video : 103 साल की काशीबा आज भी खुद अपनी चाय की दुकान संभालती हैं, उनका हौसला लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
103 Years Old Tea Seller Viral Video : अक्सर लोग उम्र बढ़ने के साथ जीवन की चुनौतियों के आगे हार मान लेते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने जज्बे से हर किसी को प्रेरित कर देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिनका नाम काशीबा है।
103 साल की उम्र में भी काशीबा जिस तरह से काम कर रही हैं, वह हर किसी के लिए मिसाल बन गई हैं। उनकी झुकी हुई कमर जरूर उम्र का असर दिखाती है, लेकिन उनका हौसला आज भी मजबूत और अडिग है।
103 साल की उम्र में भी चाय बेच रहीं दादी
वीडियो में काशीबा को अपनी चाय की दुकान संभालते हुए देखा जा सकता है। वह न सिर्फ ग्राहकों को चाय बनाकर देती हैं, बल्कि अदरक कूटने जैसे छोटे-छोटे काम से लेकर दुकान के पूरे संचालन तक खुद ही संभालती हैं। इतनी उम्र में भी उनका आत्मनिर्भर होना लोगों को हैरान कर रहा है।
बताया जा रहा है कि उनकी यह दुकान वडोदरा में महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी के फाइन आर्ट्स फैकल्टी के पास स्थित है। यही वजह है कि वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग उनकी लोकेशन पूछ रहे हैं, ताकि उनसे मिल सकें या उनकी मदद कर सकें।
ये खबर भी पढ़ें : IPL 2026 Meme Fest: आईपीएल की शुरुआत होने से पहले ही वायरल होने लगे Memes, देखें ये मजेदार Viral Videos
लोगों के दादी बनीं प्रेरणा
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर साक्षी सिंह ने शेयर किया है, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स काशीबा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोग सच में प्रेरणा होते हैं, जबकि दूसरे ने बताया कि वह काशीबा को 1993 से इसी तरह काम करते देख रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें ‘आशीर्वाद’ जैसा बताया। काशीबा की कहानी यह साबित करती है कि अगर हिम्मत और जज्बा हो, तो उम्र सिर्फ एक संख्या बनकर रह जाती है।
