चलती ट्रेन के बाहर रस्सी से लटके यात्री, मजबूरी का खौफनाक मंजर का वीडियो हुआ वायरल
Passengers Hanging Train Viral Video : मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के जनरल डिब्बे के बाहर रस्सी से लटके यात्रियों का वीडियो वायरल, RPF ने बचाई जान।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
General Coach Viral Video : गरीबी और मजबूरी इंसान से क्या-क्या नहीं करवा देती, इसका एक खौफनाक उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के जनरल डिब्बे में इतनी भीड़ थी कि अंदर बैठे यात्रियों ने दरवाजा ही बंद कर लिया।
ऐसे में दो यात्री ट्रेन के बाहर ही रस्सी के सहारे लटककर सफर करने को मजबूर हो गए। यह नजारा जितना चौंकाने वाला है, उतना ही खतरनाक भी, क्योंकि जरा सी चूक उनकी जान पर भारी पड़ सकती थी।
ट्रेन के बाहर गेट पर खड़े होकर सफर करते दिखे दो यात्री
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों यात्रियों ने खुद को रस्सी से बांध रखा था और ट्रेन के दरवाजे के बाहर खड़े थे। भीड़ के कारण उनके पास अंदर जाने का कोई रास्ता नहीं बचा था।
अगर ट्रेन चल पड़ती और रफ्तार पकड़ लेती, तो यह सफर उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता था। हालांकि, मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने समय रहते इस स्थिति को भांप लिया और ट्रेन के रवाना होने से पहले ही दोनों यात्रियों को नीचे उतार दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
ये खबर भी पढ़ें : पानीपुरी बेचकर लाखों की कमाई! कंटेंट क्रिएटर ने खोला स्ट्रीट वेंडर की इनकम का राज
लोग इसे गरीबी और मजबूरी की हकीकत बता रहे
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे इंस्टाग्राम यूजर जय जाटव ने शेयर किया, जिसे महज एक दिन में 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कुछ लोग इसे गरीबी और मजबूरी की हकीकत बता रहे हैं, तो कुछ ने इसे बेहद खतरनाक कदम बताया है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन यह घटना एक बार फिर भारतीय रेलवे में भीड़ और सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़े करती है।
