- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Makardhoka Iv Coal Block In Auction Jspl Jindal Power Also In Race
Nagpur News: नीलामी में मिला मकरधोकड़ा IV कोयला ब्लॉक, जेएसपीएल, जिंदल पावर भी रेस में
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड यानी डब्ल्यूसीएल को एमएसटीसी द्वारा आयोजित ई-नीलामी बोली प्रक्रिया के माध्यम से दहेगांव मकरधोकड़ा IV कोल ब्लॉक हासिल करने में सफलता मिली है।
- Written By: आंचल लोखंडे

नीलामी में मिला मकरधोकड़ा IV कोयला ब्लॉक। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड यानी डब्ल्यूसीएल को एमएसटीसी द्वारा आयोजित ई-नीलामी बोली प्रक्रिया के माध्यम से दहेगांव मकरधोकड़ा IV कोल ब्लॉक हासिल करने में सफलता मिली है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि वेकोलि की कोयला उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने तथा भारत की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देने के लिए चल रहे प्रयासों में एक मील का पत्थर है।
वेकोलि सफल प्रतिस्पर्धी बोली के बाद वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक हासिल करने वाली कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की पहली सहायक कंपनी बन गई है। ई-नीलामी में वेकोलि की भागीदारी, इसके सक्रिय दृष्टिकोण और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की तत्परता को दर्शाती है। कोयला उद्योग में प्रतिस्पर्धात्मक और समतापूर्ण वातावरण को बढ़ावा देने के लिए इसकी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।
CIL की पहली सहायक कंपनी बनी WCL
सुरक्षित कोयला ब्लॉक दहेगांव मकरधोकड़ा IV नागपुर जिले के उमरेड कोलफील्ड में डब्ल्यूसीएल की चालू मकरधोकड़ा-1 ओसी और दिनेश (मकरधोकड़ा-III) ओसी खदानों के पास स्थित है। वेकोलि के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जयप्रकाश द्विवेदी ने सफल आवंटन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह अधिग्रहण कोयला उत्पादन बढ़ाने तथा देश की बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करने के वेकोलि के रणनीतिक दृष्टिकोण के अनुरूप है। इस नए अधिग्रहण के अलावा डब्ल्यूसीएल निकटवर्ती मकरधोकड़ा और III ब्लॉकों से कोयले के संरक्षण और इष्टतम निष्कर्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
रामटेक-मौदा रोड की ऊंचाई बनी मुसीबत! चाचेर के ग्रामीणों ने मंत्री आशीष जायसवाल से की बात, जलजमाव पर दी चेतावनी
Nagpur Metro: झुलसाती गर्मी में राहत की पहल, हीट एक्शन प्लान के तहत नागपुर मेट्रो अलर्ट मोड पर
Nagpur Teachers News: परीक्षा लें या चुनाव ड्यूटी निभाएं? नागपुर में शिक्षकों पर दोहरी मार
Ambedkar Jayanti Special: नागपुर के इसी होटल में ठहरे थे बाबासाहेब, 77 करोड़ से संवरेगा ‘श्याम होटल’ का भाग्य
बढ़ती ऊर्जा की मांग होगी पूरी
यह उपलब्धि प्रतिस्पर्धी खनन अवसरों को पूरा करने तथा उत्कृष्टता एवं टिकाऊ खनन प्रथाओं को अपनाने के प्रति डब्ल्यूसीएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल), जिंदल पावर वाणिज्यिक खदानों की नीलामी के 11वें दौर में कोयला ब्लॉक हासिल करने वाली 10 कंपनियों में शुमार है। सरकार ने पिछले साल दिसंबर में वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला खदानों की नीलामी का 11वां दौर शुरू किया था।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
अधिकतम निर्धारित क्षमता
इसमें कुल 27 ब्लॉक को बिक्री के लिए रखा गया था। झारखंड एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग कॉरपोरेशन, इनोवेटिव माइंस एंड मिनरल्स, सिंघल बिजनेस, प्रा. नूरवी कोल माइनिंग, माइनवेयर एडवाइजर्स, रूंगटा संस और न्यू एरा क्लीनटेक सॉल्यूशन ने भी नीलामी में कोयला खदानें हासिल की हैं। इन 12 खदानों में संयुक्त रूप से करीब 575.92 करोड़ टन का भंडार है। इनमें से आंशिक रूप से खोजी गई खदानों को छोड़कर अन्य की अधिकतम निर्धारित क्षमता (पीआरसी) 1.54 करोड़ टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) है।
Nagpur makardhoka iv coal block in auction jspl jindal power also in race
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM















