नागपुर के कलमना मार्केट यार्ड में सड़ रहे कचरे पर महापौर नीता ठाकरे नाराज, दिए सख्त निर्देश
Nagpur Waste Problem: नागपुर के कलमना एपीएमसी मार्केट यार्ड में फल-सब्जियों का कचरा सड़ने से फैली दुर्गंध पर महापौर नीता ठाकरे ने नाराजगी जताई।
- Written By: आंचल लोखंडे
नागपुर कलमना मार्केट यार्ड- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nagpur Kalamna Market Yard: कलमना स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू मार्केट यार्ड (एपीएमसी) में कचरा सड़ने और उससे फैलने वाली तीव्र दुर्गंध पर कड़ी नाराजगी जताते हुए महापौर नीता ठाकरे ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरण और नागरिकों के स्वास्थ्य को हो रहे नुकसान के मद्देनजर कचरे का उचित तरीके से निपटारा करने का आदेश दिया।
सत्ता पक्ष नेता नरेंद्र बोरकर, मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर, अतिरिक्त आयुक्त अंकित, उपायुक्त राजेश भगत, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ। गजेंद्र महल्ले, कार्यकारी अभियंता सचिन रक्षमवार और कृषि उत्पन्न बाजार समिति के प्रभारी उपसचिव रमेश चवरे तथा धनराज बागडे उपस्थित थे।
सब्जियों और फलों के कचरे से मंडरा रहा बीमारियों का खतरा
कलमना बाजार के डंपिंग यार्ड में बड़े पैमाने पर सब्जियों और फलों का जैविक कचरा जमा हो गया है। इस कचरे के सड़ने से पूरे इलाके में भयंकर दुर्गंध फैल रही है जिसका सीधा और विपरीत असर आसपास की बस्तियों में रहने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए महापौर नीता ठाकरे ने वैज्ञानिक पद्धति से कचरे का तत्काल निपटान करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही भविष्य में इस तरह से कचरा जमा न हो, इसके लिए दीर्घकालिक और वैज्ञानिक योजना बनाने का भी अधिकारियों को निर्देश दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘बहाने मत दीजिए, काम करके दिखाइए’, नासिक के गड्ढों और सुस्त कुंभ तैयारियों पर सीएम की अधिकारियों को कड़ी फटकार
घरेलू LPG सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल पर केंद्र का शिकंजा, दोषी गैस एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
नागपुर के सरकारी स्कूलों में खाद्यान्न की कमी, उधार लेकर भोजन कराने को मजबूर मुख्याध्यापक
CSMT पर Wi-Fi कनेक्ट करते ही सेक्रेटरी का फोन हैक; हैकर ने बैंक GM के क्रेडिट कार्ड से 28 मिनट में उड़ाए लाखों
कचरे से जैविक खाद बनाने का सुझाव
मनपा के सत्ता पक्ष नेता नरेंद्र बोरकर ने अधिकारियों को हिदायत दी कि भविष्य में इस डंपिंग यार्ड में कोई नया कचरा न डाला जाए और इसकी पूरी सावधानी बरती जाए। वहीं मनपा आयुक्त ने मार्केट यार्ड में कचरा डंप किए जाने पर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए इसी कचरे से जैविक खाद तैयार करने का महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया।
नाग नदी का किया निरीक्षण, सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश
कलमना मार्केट यार्ड के दौरे के बाद महापौर ने लकड़गंज जोन के अंतर्गत आने वाले करहालेनगर और भरतवाड़ा इलाके में बहने वाली नाग नदी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि नदी के किनारे कोई सुरक्षा दीवार न होने के कारण बारिश के सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश कलमना मार्केट यार्ड के दौरे के बाद महापौर ने लकड़गंज जोन के अंतर्गत आने वाले करहालेनगर और भरतवाडा इलाके में बहने वाली नाग नदी का किया।
निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि नदी के किनारे कोई सुरक्षा दीवार न होने के कारण बारिश के भी निरीक्षण ठाकरे ने वैज्ञानिक पद्धति से कचरे का तत्काल निपटान करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही भविष्य में इस तरह से कचरा जमा न हो, इसके लिए दीर्घकालिक और वैज्ञानिक योजना बनाने का भी अधिकारियों को निर्देश दिया है।
कचरे से जैविक खाद बनाने का सुझाव
मनपा के सत्ता पक्ष नेता नरेंद्र बोरकर ने अधिकारियों को हिदायत दी कि भविष्य में इस डंपिंग यार्ड में कोई नया कचरा न डाला जाए और इसकी पूरी सावधानी बरती जाए। वहीं मनपा आयुक्त ने मार्केट यार्ड में कचरा डंप किए जाने पर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए इसी कचरे से जैविक खाद तैयार करने का महत्त्वपूर्ण सुझाव भी दिया।
