नागपुर में नशे में धुत ट्रक चालक का कहर! पूर्व पुलिस अधिकारी समेत चार गाड़ियों के उड़ाए परखच्चे
Nagpur News: नागपुर के हुड़केश्वर, पिपला रोड पर नशे में धुत ट्रक चालक ने गलत दिशा में वाहन चलाते हुए पूर्व पुलिस अधिकारी की कार सहित 4 वाहनों को टक्कर मारकर भारी नुकसान पहुंचाया।
- Written By: केतकी मोडक
प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो)
Nagpur Accident News In Hindi: नागपुर शहर में हुड़केश्वर थाना अंतर्गत पिपला रोड पर रविवार की रात एक शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने भारी उत्पात मचाया। अपनी धुन में लापरवाही से वाहन चलाते हुए आरोपी ने एक के बाद एक चार वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गए, हालांकि राहत रही कि किसी की जान नहीं गई।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ट्रक चालक मालेगांव, रामटेक का निवासी सुरेंद्र तिवारी अपने ट्रक (MH 40-Y 4566) के साथ नशे में धुत होकर रॉन्ग साइड से गाड़ी चला रहा था। रात करीब 8:30 बजे क्वींस लैंड सेलिब्रेशन लॉन के पास उसने रिटायर्ड उपनिरीक्षक मनोहर चचाने की कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। चचाने अपने परिवार के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
शादी की खुशियों के बीच काल बनकर आया शराबी ट्रक चालक
घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक (PSI) पद से रिटायर्ड हुए चचाने रविवार रात अपने परिवार के साथ एक बेहद खुशी के माहौल में घर से निकले थे। उन्हें आउटर रिंग रोड पर स्थित एक लॉन में अपने रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होना था। चचाने अपनी पत्नी और नातिन के साथ कार (क्र. MH 49-U 5851) से पिपला फाटा की ओर बढ़ रहे थे। रात करीब 8:30 बजे के दौरान, जैसे ही उनकी कार क्वींस लैंड सेलिब्रेशन लॉन के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक (क्र. MH 40-Y 4566) ने उनकी गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी। ट्रक चालक सुरेंद्र तिवारी न केवल शराब के नशे में धुत था, बल्कि वह सड़क की गलत दिशा पर बड़ी तेजी से ट्रक दौड़ा रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
मेहनत का पैसा लौटाओ, दोषियों को जेल भेजो… संभाजीनगर में 202 करोड़ के घोटाला पीड़ितों का आमरण अनशन शुरू
संभाजीनगर मनपा में विभागों का मेगा फेरबदल, अधिकारियों पर बढ़ा अतिरिक्त बोझ, चेक पर दस्तखत के अधिकार भी बदले
ठाणे इंटरनल मेट्रो से आसान होगा सफर, मेट्रो 4, 5 और रेलवे स्टेशनों से जुड़ेगा रूट; DCM शिंदे ने दिए निर्देश
बाबा राम रहीम की तरह मोबाइल स्क्रॉल कर रहे थे पटोले… पैर धुलवाने के वीडियो पर संजय निरुपम का करारा हमला
1 KM तक मचाया आतंक, मारी 4 गाड़ियों को टक्कर
मनोहर चचाने की कार को टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक घबराने के बजाय और अधिक आक्रामक हो गया। उसने मौके से भागने की कोशिश में पीछे आ रही रवि भोयर की कार (क्र. MH 49-BR 7286) को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहां से भागते हुए उसने करीब एक किलोमीटर आगे जाकर हर्षल जायसवाल की कार (क्र. MH 40-DE 4977) को भी जोरदार ठोकर मारी। अपनी भागने की सनक में उसने एक और अन्य वाहन को भी टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें:- Vidarbha Weather Update: नागपुर में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अमरावती सबसे गर्म शहर, जानें लेटेस्ट अपडेट
सड़क पर मची इस भगदड़ को देखते हुए हर्षल जायसवाल ने साहस का परिचय दिया और अपने वाहन की परवाह न करते हुए ट्रक का पीछा करना शुरू किया। आखिरकार म्हालगी नगर की ओर भागते समय हर्षल ने ट्रक को रास्ते में घेर कर रोक लिया। इसी बीच चचाने के बेटे सचिन और हुड़केश्वर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
