नागपुर में ‘हिट एंड रन’ का तांडव: रैपिडो चालक को कुचलकर भागी हैरियर कार, महज 22 रुपये के लिए गवाई जान!
Nagpur Hit and Run Case: नागपुर के राणाप्रतापनगर में हिट एंड रन का शिकार हुआ रैपिडो चालक। 22 रुपये की राइड बनी मौत का सफर। आरोपी कार चालक अब भी फरार, पुलिस तलाश में जुटी।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर में हिट एंड रन (AI Generated Image)
Rapido Driver Death Nagpur: नागपुर के राणाप्रतापनगर रिंग रोड के राधे मंगलम सभागृह के सामने शनिवार की रात हुई हिट एंड रन की घटना में आरोपी कार चालक अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस दर्दनाक हादसे में रैपिडो बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि 2 युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। मृतक जानकीनगर, हुड़केश्वर निवासी विवेक मनोहर बोरोकर (38) बताया गया। विवेक रैपिडो में बाइक चलाता था।
जख्मियों में अनूप सिंह कान सिंह (35) और रजत सुराणा का समावेश है। अनूप मूलत: बीकानेर राजस्थान के रहने वाला है और एंकर इंफ्रा सोल्यूशन कंपनी में हाईड्रोलिक मशीन आपरेटर है। वह एक काम के लिए चंद्रपुर की सीमेंट फैक्ट्री में गया था। शनिवार की रात बस से नागपुर लौटा और हिंगना रोड के राजेंद्रनगर में स्थित एक होटल में रुकने जा रहा था।
हिंगना की ओर जा रहे थे बाइक सवार
होटल जाने के लिए अनूप ने रैपिडो से बाइक राइड बुक की और विवेक उसे लेने छत्रपति चौक पहुंचा। दोनों बाइक पर हिंगना रोड की ओर जा रहे थे लेकिन राधे मंगलम सभागृह के सामने रजत सुराणा की दोपहिया से भिड़ंत हो गई। तीनों वाहन से नीचे गिरे और इसी दौरान पडोले चौक की तरफ से तेज गति में आई हैरियर कार के चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
सम्बंधित ख़बरें
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
उत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
हाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
नागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
यह भी पढ़ें – महापौर चुनाव से पहले अंडरग्राउंड कांग्रेस पार्षद, 34 के फेर ने बदले समीकरण, गठबंधन के मिले संकेत!
कार चालक ने विवेक को कुचल दिया और घटनास्थल से भाग निकला। विवेक का हेलमेट सिर से निकल गया और सिर पर इतनी गहरी चोट लगी कि भेजा बाहर आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। इस बुकिंग के लिए उसे महज 22 रुपये मिलने वाले थे। स्थानीय नागरिकों ने अनूप और रजत को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अनूप को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई लेकिन रजत का उपचार जारी है। प्रतापनगर पुलिस ने अनूप की शिकायत पर आरोपी कार चालक और विवेक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाते हुए मृत्यु के लिए जिम्मेदार होने का मामला दर्ज किया है। प्रतापनगर थाने के एपीआई तांबे ने बताया कि कार का नंबर पुलिस के हाथ लग गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
