Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त

Nagpur Farmers: डॉ. पंजाबराव देशमुख ब्याज छूट योजना के तहत नागपुर संभाग के 2.97 लाख किसानों को 52 करोड़ की ब्याज माफी का लाभ मिला। समय पर फसल ऋण चुकाने वालों को 3 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त मिला।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 02, 2026 | 03:22 PM

सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Dr Punjabrao Deshmukh Interest Subsidy Scheme: महाराष्ट्र सरकार की ‘डॉ। पंजाबराव देशमुख ब्याज छूट योजना’ नागपुर संभाग के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से नागपुर विभाग के 2,97,366 किसान सदस्यों को 52 करोड़ 96 लाख रुपये के ब्याज माफी का लाभमिला है। यह प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में जमा की गई है।

योजना का उद्देश्य और लाभ यह योजना उन किसानों के लिए है जो 3 लाख रुपये तक का फसल ऋण समय पर और नियमित रूप से चुकाते हैं। योजना के तहत सरकार किसानों के ऋण पर लगने वाला व्याज वहन करती है जिससे किसानों को केवल मूल राशि का भुगतान करना पड़ता है।

इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल ऋण समय पर चुकाने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि वे कर्ज के दुष्चक्र में न फंसें। इसके तहत किसानों को 3% की दर से व्याज में छूट मिल रही है जिससे 3 लाख रुपये तक का फसल ऋण प्रभावी रूप से ब्याज-मुक्त (0%) हो जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

VB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं

उत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़

हाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार

नागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़

योजना के लिए शर्तें

  • अधिकतम 3 लाख रुपये तक का कृषि ऋण लिया हो।
  • ऋण की अदायगी नियमित रूप से की गई हो।
  • महत्वपूर्ण: योजना का लाभ सीधे बैंक खाते में पाने के लिए किसान का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। शासकीय जानकारी के अनुसार ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर कर्जमाफी योजना‘ के लाभार्थी भी इस योजना के लिए पात्र हैं जिससे किसानों को दोहरा लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:- उत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़

3 वर्षों में मिला लाभ

वर्ष लाभार्थी किसान वितरित राशि (करोड़ रुपये)
2022-23 1,46,866 19.87
2023-24 96,680 15.47
2024-25 1,24,597 18.79
कुल 3,68,143 54.13

Division dr punjabrao deshmukh interest subsidy scheme farmers nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 03:22 PM

Topics:  

  • Agriculture Sector
  • Farmers Loan
  • Maharashtra Government
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.