अब घर पर कर सकेंगे गणेश विसर्जन, एक कॉल पर आएगी गाड़ी, NMC के 22 मोबइल वाहन तैनात, नोट कर लें नंबर
Nagpur News: नागपुर मनपा ने गणेश विसर्जन के लिए 22 मोबाइल वाहन शुरू किए हैं। अब घर बैठे ही गणेश मूर्ति विसर्जन संभव होगा। आयुक्त अभिजीत चौधरी ने वाहनों का लोकार्पण किया।
- Written By: आकाश मसने
गणेश विसर्जन मोबाइल वाहन (फोटो नवभारत)
Nagpur Ganeshotsav News: गणेशोत्सव के अवसर पर नागपुर महानगर पालिका ने नागरिकों की सुविधा के लिए एक अनोखी पहल की है। इस वर्ष पारंपरिक कृत्रिम विसर्जन टैंक के साथ-साथ नागरिकों को घर बैठे ही गणेश मूर्तियों का विसर्जन करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। मनपा ने शहर के 10 जोन में कुल 22 मोबाइल विसर्जन वाहनों की व्यवस्था की है।
मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी द्वारा इन मोबाइल विसर्जन वाहनों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मनपा की अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत, अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी, अतिरिक्त आयुक्त अजय चारठाणकर, धरमपेठ जोन की सहायक आयुक्त स्नेहलता कुंभार, लक्ष्मीनगर जोन के सहायक आयुक्त सतीश चौधरी, मनपा के मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
नागरिकों के लिए सुविधाएं
नागपुर महानगर पालिका द्वारा श्रीगणेश की स्थापना से लेकर मूर्ति विसर्जन तक शहर के नागरिकों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मनपा ने पर्यावरण-अनुकूल गणेश मूर्ति विसर्जन की पुख्ता व्यवस्था की है। ठोस कचरा प्रबंधन विभाग द्वारा गणेश मूर्तियों के विसर्जन के लिए शहर में 216 स्थानों पर 419 कृत्रिम टैंक की व्यवस्था की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
टेकड़ीवाड़ी कांड: नागपुर में गैंग का आतंक, फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर: देश की सबसे लंबी ‘वंदे भारत’ का नया रिकॉर्ड! महज 8 महीनों में 1.50 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर
नागपुर मनपा में किरीट सोमैया की बैठक पर कांग्रेस का सवाल, किस अधिकार से दिए निर्देश?
मानसून से पहले एक्शन मोड में अमरावती मनपा, आयुक्त वर्षा लड्डा ने नालों का किया निरीक्षण
विशेष रूप से इस वर्ष बड़ी गणेश मूर्तियों के विसर्जन की व्यवस्था गोरेवाड़ा, कोराडी और कच्छीवीसा में की गई है। इसके अलावा नागरिकों को घर बैठे गणेश मूर्तियों का विसर्जन करने के लिए मोबाइल विसर्जन वाहनों की सुविधा प्रदान की गई है।
यह भी पढ़ें:- NMC Election: सीमांकन पर गरमाई सियासत, BSP बोली– त्रुटिपूर्ण है प्रभाग 33 की रचना
NMC ने जारी किए जोनल अधिकारी और वाहन चालक के नंबर
| जोन | जोनल अधिकारी | मोबाइल नंबर | वाहन चालक | मोबाइल नंबर |
|---|---|---|---|---|
| लक्ष्मीनगर | ऋषिकेश इंगले | 8698037047 | गोविंद शाहू | 9922023082 |
| धरमपेठ | दीनदयाल टेंबेकर | 9823245671 | विशाल खोंडेकर | 8149787319 |
| हनुमाननगर | दिनेश कलोदे | 9823245673 | अमित गजभिये | 8446823237 |
| धंतोली | राजेश गायधने | 9823350242 | अंकित हरीकेन | 8412010212 |
| नेहरूनगर | विठोबा रामटेके | 9823313064 | विकास दामनकर | 9595014390 |
| महल | सुरेश खरे | 9823313086 | मुकुल बोरकर | 9834893701 |
| सतरंजीपुरा | वामन काईलकर | 9823313105 | श्याम वैद्य | 8600360740 |
| लकड़गंज | मंगेश राऊत | 9850342942 | अमोल शिंदे | 9326150616 |
| आसीनगर | सुनील तांबे | 8766528508 | विनायक चुटेलकर | 7219165922 |
| मंगलवारी | प्रमोद आत्राम | 9823245679 | विनय मतेलकर | 7219165922 |
सेवा का उपयोग कैसे करें
- मनपा द्वारा नागरिकों को गणेश मूर्ति विसर्जन की सुविधाजनक व्यवस्था प्रदान की गई है।
- इसके लिए मनपा के सभी 10 जोन में जोनल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
- मोबाइल विसर्जन वाहन को घर बुलाने के लिए नागरिकों को एक दिन पहले फोन करके गणेश मूर्ति विसर्जन की तारीख, अपना पूरा पता, गूगल लोकेशन और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी देनी होगी।
- यह मोबाइल विसर्जन वाहन नागरिकों के लिए अत्यंत सुविधाजनक है और उन्हें सीधे घर बैठे पर्यावरण-अनुकूल विसर्जन करने में मदद करेगा।
