गणेश टेकड़ी मंदिर का जमीन संकट खत्म! 100 साल की लीज लेगी नागपुर मनपा, रक्षा विभाग को भेजा प्रस्ताव
Nagpur Ganesh Tekdi Mandir: नागपुर गणेश टेकड़ी मंदिर के 30 साल की लीज संकट को मनपा ने हल कर लिया है। मनपा रक्षा विभाग से जमीन 100 साल की लीज पर लेगी। 12.4 करोड़ रुपये ट्रस्ट देगा।
- Written By: आकाश मसने
गणेश टेकड़ी मंदिर नागपुर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Ganesh Tekdi Mandir Land Lease Issue: नागपुर के गणेश टेकड़ी मंदिर की जमीन को लेकर विस्तार पर मंडरा रहे संकट को महानगरपालिका ने मध्यस्थता करके हल कर दिया है। रक्षा विभाग ने गणेश टेकड़ी मंदिर संस्थान को जो 30 साल की लीज दी थी, उसकी अवधि आगामी 28 फरवरी 2026 को समाप्त हो रही है। यह लीज समाप्त होने के बाद जगह खाली करनी होती लेकिन अब महानगरपालिका यह जगह लीज पर लेने जा रही है।
रक्षा विभाग के नियमों के अनुसार, किसी निजी ट्रस्ट को भाड़े पर नवीनीकरण करने की अनुमति नहीं है जिसके कारण विस्तार को लेकर चुनौतियां खड़ी हो गई थीं। इस समस्या को दूर करने के लिए मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी ने पहल की और रक्षा विभाग से संपर्क किया।
नागपुर मनपा प्रशासन रक्षा विभाग से जमीन किराए पर लेने के लिए प्रयास कर रहा है जिसके लिए रक्षा विभाग को ऑनलाइन प्रस्ताव भेजा है। सूत्रों ने अनुसार सेना विभाग द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी देने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।
सम्बंधित ख़बरें
महबूबा की फरमाइश पर नागपुर का धूम स्टाइल: चोरी की बाइक पर आशिकी का सफर, पुलिस ने 1 घंटे में किया द एंड!
इथेनॉल मिक्स पेट्रोल पर सियासत तेज; E-20 पेट्रोल के खिलाफ नागपुर में AAP का मोर्चा, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार
नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़े व्यक्ति को 25 हजार वोल्ट का करंट, हालत गंभीर
लव स्टोरी का दर्दनाक अंत! नागपुर के वानाडोंगरी में परिवार के विरोध से आहत प्रेमी युगल ने पिया जहर, युवक की मौत
ट्रस्ट देगा 12.4 करोड़ रुपये का निधि
सूत्रों के अनुसार यह जमीन प्रचलित बाजार दर 66,870 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से 100 साल के पट्टे पर मनपा को आवंटित करने के प्रयास शुरू हुए हैं। लगभग 12.4 करोड़ रुपये का भुगतान करने के बाद महानगरपालिका प्रशासन औपचारिक रूप से सेना विभाग से जमीन अधिग्रहित करेगा।
सूत्रों की माने तो 100 साल के पट्टे के लिए 12.4 करोड़ रुपये का यह निधि गणेश मंदिर की टेंपल ट्रस्ट एडवाइजरी सोसाइटी द्वारा महानगरपालिका प्रशासन को उपलब्ध कराया जाएगा। अगले 2 महीनों में जमीन हस्तांतरित होने के बाद मंदिर परिसर में सुविधाओं का विस्तार शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें:- CM फडणवीस ने धारणी-चिखलदरा को दी बड़ी सौगात, 106 करोड़ की पेयजल योजनाओं को दी मंजूरी
मंदिर परिसर में 2 तरह के भूखंड शामिल
- मुख्य मंदिर परिसर : गणेश मूर्ति सहित मुख्य मंदिर परिसर 0.67 एकड़ जमीन पर स्थित है जो रक्षा विभाग ने 11 दिसंबर 1964 को गणेश मंदिर की सलाहकार सोसाइटी को स्थायी पट्टे पर दी थी।
- अतिरिक्त भूखंड : भक्तों की सुविधाओं के लिए रक्षा विभाग ने 28 फरवरी 1996 को 30 साल के पट्टे पर 0.45 एकड़ (4802.5 वर्ग फुट) के 2 अतिरिक्त भूखंड आवंटित किए थे। इन दोनों भूखंडों के पट्टे की अवधि 28 फरवरी 2026 को समाप्त हो रही है।
पर्यटन का ‘अ’ दर्जा प्राप्त
टेकड़ी गणेश मंदिर को पर्यटन का ‘अ’ दर्जा प्राप्त है जिसके जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए डीपीसी से फंड उपलब्ध कराया है। मनपा की माने तो रक्षा विभाग की ओर से जमीन प्राप्त करने में किसी तरह की बाधा नहीं है। केवल कागजी खानापूर्ति की जानी है। लीज पर जमीन मिलने के बाद इसे मंदिर ट्रस्ट को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। जिसके बाद डीपीडीसी से मिली निधि की मदद से श्रद्धालुओं के लिए सेवा-सुविधाएं तैयार की जाएगी।
