Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News : अंतिम सूची में बढ़े 637 वोटर्स; जोनल कार्यालय में सूची प्रकाशित

Nagpur News: नागपुर में अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है, जिसमें 637 मतदाताओं की वृद्धि हुई। कुल मतदाता संख्या 24,83,112 पहुंच गई है। अंतिम सूची प्रभागों के अनुसार जोनल कार्यालयों में प्रकाशित की।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Dec 16, 2025 | 11:47 AM

वोटर लिस्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Final Voter List Nagpur: राज्य चुनाव आयोग ने कई बार प्रारूप मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज कराने को लेकर भले ही समय बढ़ाया हो किंतु अभी भी प्रारूप मतदाता सूची को लेकर कई तरह की आपत्तियां सार्वजनिक की जा रही हैं। इसी बीच अब नागपुर महानगरपालिका ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने का निर्णय लिया है।

सोमवार को ही अंतिम मतदाता सूची प्रभागों के अनुसार जोनल कार्यालयों पर प्रकाशित करने की जानकारी मनपा ने दी। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार अब 637 वोटर्स की वृद्धि हुई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अंतिम मतदाता सूची में कुल 24,83,112 वोटर्स हैं, जबकि प्रारूप मतदाता सूची में 24,82,475 मतदाता थे।

महिला मतदाता अधिक

नागपुर महानगरपालिका की ओर से जारी की गई अंतिम मतदाता सूची के अनुसार महिला मतदाताओं की संख्या 12,56,166 है, जबकि प्रभागों के अनुसार घोषित मतदाता सूची में 12,55,831 महिला मतदाताओं के नाम शामिल थे जिससे महिला मतदाता की संख्या 335 से बढ़ी है। इसी तरह से पुरुष मतदाताओं की संख्या भी 302 से बढ़ी है। प्रभागों के अनुसार घोषित वोटर्स के अनुसार 12,26,388 पुरुष मतदाता थे, जबकि अंतिम मतदाता सूची में इनकी संख्या 12,26,690 है जिसके अनुसार पुरुष मतदाताओं की संख्या 302 से बढ़ी है।

सम्बंधित ख़बरें

दक्षिण से मेयर..पश्चिम से स्टैंडिंग चेयरमैन! नागपुर NMC में BJP का ‘बैलेंस’ फॉर्मूला, जानें रेस में कौन है आगे

फिर सुलगा भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड, कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, धुएं से नागरिकों में दहशत

चौथी बार की जीत का इनाम: बाल्या बोरकर संभालेंगे मनपा सदन की कमान, गडकरी ने दिया ‘नंबर 1’ बनने का मंत्र

मालेगांव में सियासी उलटफेर: कांग्रेस-भाजपा ने मिलाया हाथ, ‘भारत विकास आघाड़ी’ का गठन

इस तरह प्रकाशित हुई अंतिम मतदाता सूची

जोनल कार्यालय प्रभाग संख्या
लक्ष्मीनगर 16, 36, 37, 38
धरमपेठ 12, 13, 14, 15
हनुमाननगर 29, 31, 32, 34
धंतोली 17, 33, 35
नेहरूनगर 26, 27, 28, 30
गांधीबाग 8, 18, 19, 22
सतरंजीपुरा 5, 20, 21
लकड़गंज 4, 23, 24, 25
आसीनगर 2, 3, 6, 7
मंगलवारी 1, 9, 10, 11

ZP चुनाव जनवरी के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना

नागपुर में मनपा चुनाव के बाद अब जल्द ही जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की घोषणा भी चुनाव आयोग कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार आयोग को 31 जनवरी के पूर्व सभी स्थानीय निकाय के चुनाव आयोजित कर लेने हैं। इसी के चलते चुनाव आयोग हर चुनाव को महज 25-30 दिनों का ही समय दे रहा है। पहले चरण में हुए नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव का पूरा कार्यक्रम भी महीने भर के भीतर निपटाया गया। अब दूसरे चरण में मुंबई सहित राज्य की सभी 29 मनपा का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- ‘मैं इसी मशीन से जीती हूं’, EVM पर सुप्रिया सुले ने छोड़ा राहुल गांधी का साथ, विपक्षी खेमे मची हलचल

25 तक हो सकती है घोषणा

15 जनवरी को मतदान और 16 को मतगणना व परिणाम की घोषणा होगी। इसके बाद आयोग के पास 31 जनवरी तक 15 दिनों का समय बचता है। संभावना जताई जा रही है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में ही तीसरे चरण में जिला परिषद व पंचायत समितियों के चुनाव लिये जा सकते हैं। इसके लिए 20 से 25 दिसंबर के बीच आयोग चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। ऐसे में जनवरी के अंतिम सप्ताह में वोटिंग और मतों की गिनती के साथ ही परिणाम घोषित किये जा सकते हैं।

 

Nagpur final voter list 637 increase zonal offices publication

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2025 | 11:47 AM

Topics:  

  • Maharashtra Local Body Elections
  • Nagpur
  • NMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.