सैंपल असली, सौदा नकली! नागपुर में 35 लाख की ठगी, 45 तोला बताकर थमाया नकली सोना, जानें पूरा मामला
Nagpur Fake Gold Scam: नागपुर में 35 लाख रुपये में नकली सोना बेचकर ठगी। 45 तोला सोना बताकर चूना लगाया, अजनी पुलिस ने 6 आरोपियों पर मामला दर्ज किया।
- Written By: प्रिया जैस
नकली सोना फ्रॉड (AI Generated Image)
Nagpur Crime News: सोना बिक्री के नाम पर आरोपियों ने मिलीभगत कर एक व्यक्ति को चूना लगा दिया। पीड़ित को 35,00,000 रुपये लेकर नकली सोना बेच दिया। ठगी का पता चलने पर ओंकारनगर निवासी प्रमोद बाबूराव भूते (63) ने अजनी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। भूते को उनके परिचित तरोड़ी खुर्द निवासी विजय बाबाराव घोगले (55) ने गुवाहटी में कम दाम में सोना मिलने का झांसा दिया। विजय पीड़ित को अपने साथ गुवाहटी ले गया। वहीं एक महिला समेत 3 आरोपियों से मिलाया।
सैंपल के नाम पर उन्होंने भूते को 200 मिली ग्राम सोना दिया। सैंपल लेकर विजय और भूते नागपुर लौट आए। भूते ने सुनार के पास सोने की सैंपल की जांच कराई तो 24 कैरेट असली सोना निकला। इससे भूते को आरोपियों पर विश्वास हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: प्रेमिका और परिजनों ने किया प्रताड़ित, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छोड़ गया सुसाइड नोट
बुलढाना में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, अकोला पीसीपीएनडीटी टीम के स्टिंग ऑपरेशन में 3 आरोपी गिरफ्तार
32 सेकेंड में 34 वार, CCTV में कैद हुई वारदात, फरीदाबाद में महिला स्कूल टीचर की दिनदहाड़े हत्या
Akola News: लॉकडाउन में हुआ अकोला कृषि महाविद्यालय में बड़ा घोटाला, 97 फाइलें गायब होने का दावा
45 तोला नकली सोना थमाया
सैंपल की जांच के बाद एक आरोपी ने पीड़ित को फोन कर 35,00,000 रुपये में 45 तोला सोना देने का लालच दिया। भूते ने पैसों का इंतजाम किया। विजय दोबारा भूते को अपने साथ गुवाहटी ले गया। वहां विजय ने भूते को एक अन्य व्यक्ति से मिलाया। 35,00,000 रुपये में 45 तोला सोने की डील पक्की हुई। भूते ने पैसे दे दिए।
यह भी पढ़ें – नागपुर को मिली 1505 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, गडकरी की अध्यक्षता में CM फडणवीस करेंगे उद्घाटन
आरोपियों ने पैसे लेकर भूते को नकली सोना बेच दिया। नागपुर लौटने के बाद उन्होंने सुनार के पास सोने की जांच कराई। तब सोना नकली होने का खुलासा हुआ। भूते की शिकायत पर अजनी पुलिस ने विजय सहित कुल 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।
