- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Drug Racket Suppliers Arrested Illegal Cough Syrup Seized
नागपुर में ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, मध्यप्रदेश के रीवा से दो सप्लायर गिरफ्तार
Nagpur News: नागपुर पुलिस ने बिना प्रिस्क्रिप्शन नशीली दवाएं बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के रीवा से दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया।
- Written By: आकाश मसने

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Nagpur Drug Supplier Arrested: बिना प्रिस्क्रिप्शन के नशीली दवाओं की बिक्री करने के मामले में नागपुर की लकड़गंज पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर बिना बैच नंबर और दस्तावेजों के माल सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
नागपुर पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 लाख रुपये का माल जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों में गरोबा मैदान निवासी शिवेंद्र उर्फ शिब्बू श्रीनाथ वर्मा (27) और आमिर मेहमूद शेख (27) का समावेश है।
बता दें कि 20 नवंबर को लकड़गंज पुलिस और एफडीए की टीम ने छापेमारी करके बालाजी मंदिर रोड, इतवारी निवासी तुषार पवन अग्रवाल (29) और भिलगांव निवासी भरतकुमार दीपककुमार अमरनानी (34) को गिरफ्तार किया था।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
चर्मकार युवाओं को चमड़ा उद्योग का प्रशिक्षण, पीयूष गोयल की पहल से उत्तर मुंबई में खुला कौशल विकास का नया द्वार
Maharashtra politics: ठाकरे बंधुओं में बढ़ी खटास! संजय राउत का ‘नो कमेंट’
Nashik News: नदी में मिला हाथ-पैर बंधा शव, कमर से बंधे थे 30 किलो के डंबल्स, हत्या की आशंका से सनसनी
मेडिकल स्टाेर पर मारा छापा
पुलिस ने गोपनीय जानकारी के आधार पर गंगा-जमुना के समीप मासूरकर चौक पर स्थित तुषार के भगवती मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर गैर कानूनी तरीके से बेची जाने वाली दवाएं जब्त की थीं। उसकी निशानदेही पर अमरनानी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों से बारीकी से पूछताछ की जिसमें शिब्बू और आमिर द्वारा माल सप्लाई किए जाने की जानकारी मिली लेकिन दोनों ही अपने घर से फरार हो चुके थे। सोमवार को पुलिस को जानकारी मिली कि शिब्बू और आमिर मध्य प्रदेश के रीवा में छिपे हुए हैं। डीसीपी राहुल मदने ने तत्काल एक टीम को रीवा रवाना किया। अलग-अलग जगहों से दोनों को गिरफ्तार कर नागपुर लाया गया।
यह भी पढ़ें:- CM फडणवीस ने धारणी-चिखलदरा को दी बड़ी सौगात, 106 करोड़ की पेयजल योजनाओं को दी मंजूरी
पुलिस ने आरोपियों से एसयूवी गाड़ी और 4.62 लाख रुपये के ओनरेक्स कफ सिरप भी जब्त किए हैं। दोनों ये दवाएं कहां से खरीदते हैं इसकी जांच जारी है। आरोपी बिना डॉक्टर की सलाह के अवैध तरीके से नशीली दवाएं युवाओं को बेच रहे हैं।
युवा इन दवाओं का सेवन नशा और अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए करते हैं, जबकि ये दवाएं उचित मात्रा में डॉक्टर की सलाह पर ही ली जा सकती हैं। गंगा-जमुना परिसर में जाने वाले अधिकांश लोग इन दवाओं का सेवन करते हैं।
Nagpur drug racket suppliers arrested illegal cough syrup seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMताज बंगाल की ‘गार्डियन’ थुमकी बनी इंटरनेट सेंसेशन, होटल लॉबी में मस्ती का वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:01 PMऑस्ट्रेलियाई युद्धपोत के ताइवान पहुंचते ही भड़का चीन, उठा लिया ये खतरनाक कदम
Feb 22, 2026 | 09:56 PMजरीन खान की मां फिर से अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर फैंस से की दुआ की अपील
Feb 22, 2026 | 09:51 PMचर्मकार युवाओं को चमड़ा उद्योग का प्रशिक्षण, पीयूष गोयल की पहल से उत्तर मुंबई में खुला कौशल विकास का नया द्वार
Feb 22, 2026 | 09:51 PMIND vs SA: आमने-सामने आए वॉशिंगटन सुंदर और डेविड मिलर, हुई बहस, मैच के दौरान दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा
Feb 22, 2026 | 09:49 PMT20 World Cup में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने
Feb 22, 2026 | 09:48 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM












