- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Gambling Raid Transport Godown Vadi Police
नागपुर पुलिस की छापामार कार्रवाई: वाड़ी से 9 तो कामठी से 14 जुआरी धराए
- Written By: आकाश मसने
Nagpur News: नागपुर के वाड़ी में ट्रांसपोर्ट गोदाम में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा। 9 आरोपी हिरासत में लिए गए। उनके पास से 77,300 का माल जब्त किया गया।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Nagpur Police Raids Gambling: नागपुर की वाड़ी पुलिस ने गोपनीय जानकारी के आधार पर एक ट्रांसपोर्टर के गोदाम में चल रहे जुआ अड्डे पर छापा मारा। पुलिस ने 9 जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गोदाम में छापा मारकर उपरोक्त आरोपियों को हिरासत में लिया। दांव पर लगे 27,300 रुपये, 5 मोबाइल, ताश के पत्ते सहित 77,300 रुपये का माल जब्त कर आरोपियों के खिलाफ जुगारबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पकड़े गए जुआरियों में सुराबर्डी निवासी प्रभाकर उर्फ रजत रामकृष्ण यादव (27), वरुण राकेश सरकार (45), दाभा निवासी नमोद टेकचंद नगराले (49), गिट्टीखदान निवासी अविनाश काशीनाथ कुथे (52), मंगलधाम सोसाइटी निवासी नरेंद्र मनोहरलाल महल्ले (49), दत्तवाड़ी निवासी बिजेंद्र ब्रम्हनारायण तिवारी (40), सचिन अंबादास ढोके (49), कुंदन जसवंत सिंह यादव (40) और वड़धामना निवासी सुनील कुमार फूलचंद सिंह (49) का समावेश है।
पुलिस को खबर मिली थी कि वड़धामना के मीत ढाबा के समीप स्थित अनिशा रोड लाइन के गोदाम में बड़ी संख्या में जुआरी जमा होकर ताश के पत्तों पर बाजी लगा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Pranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
फसल बीमा से वंचित यवतमाल के किसानों ने उठाए सवाल, पारदर्शी जांच की मांग
टेकड़ीवाड़ी कांड: नागपुर में गैंग का आतंक, फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Konkan Railway पर कम होगी ट्रेनों की स्पीड, मानसून में स्पेशल टाइम टेबल
कामठी में 14 जुआरी धराए
कामठी पुलिस ने कुंभारे कॉलोनी के एक घर पर छापा मारकर 14 जुआरियों को दबोचा। पुलिस को खबर मिली थी कि कुंभारे कॉलोनी के एक घर में बड़ी संख्या में जुआरी जमा हुए हैं।
यह भी पढ़ें:- निकाय चुनाव के लिए नागपुर की प्रभाग रचना का ऐलान, 38 में से 4 के बदले आंकड़ें, बाकी वहीं रिपीट
सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर कुंभारे कॉलोनी निवासी स्वर्णिम नरेश कड़बे (24), सुरेश सुखदेव टेंबरे (35), विपिन गणेश बर्वे (36), पवन संजय मेश्राम (41), पंकज बाबाराव गवई (32), संकल्प विजय शंभरकर (30), नरेंद्र पांडुरंग जांभुलकर (53), अभिषेक मुन्नालाल पाल (27), नवीन फूलचंद कोड़ापे (30), आकाश रवि नगरारे (29), घोरपड़गांव निवासी रितेश शामराव राऊत (27), अश्विन धर्मराव दिनकर (30), सुधीर अरुण तिरस्कर (30) और नया बाजार निवासी शेख कासिम शेख वाहिद (40) का समावेश है। पुलिस ने दांव पर लगे 6,320 रुपये नकद, 10 मोबाइल, ताश के पत्ते और अन्य सामग्री सहित 97,720 रुपये का माल जब्त किया है।
Nagpur gambling raid transport godown vadi police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग: मेडिकल स्टोर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, एक की मौत
Jun 13, 2026 | 06:52 PM3 दिन, 3 अलग मामले… ED और CID के सवालों के जवाब देंगे अभिषेक बनर्जी, जानें अब किन आरोपों में फंसे TMC सांसद
Jun 13, 2026 | 06:52 PMPranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
Jun 13, 2026 | 06:52 PMराम मंदिर दान चोरी मामले में बड़ा खुलासा! चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारी के घर से मिले 12 लाख रुपये, मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 06:48 PMMPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: 949 पदों पर निकली भर्ती, 57,700 रुपये होगी शुरुआती सैलरी
Jun 13, 2026 | 06:45 PMChaturmas 2026: कब शुरू हो रहा है चातुर्मास 2026? यहां जानिए सही तिथि और सभी मांगलिक कार्यों की मनाही की वजह
Jun 13, 2026 | 06:43 PMपाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
Jun 13, 2026 | 06:42 PMवीडियो गैलरी

Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM













