Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: बाइक समेत कुएं में गिरे चालक की मौत, रंगेहाथ दबोचा सेंधमार, 2 भागने में कामयाब

Nagpur News: नागपुर में अनियंत्रित दोपहिया वाहन सीधे कुएं में जा गिरने से चालक की मौत हो गई। एक घर में सेंध लगाने की मंशा से आए चोरों को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Aug 18, 2025 | 10:41 AM

कुंए में गिरकर मौत (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News: कोंढाली पुलिस थानांतर्गत खुर्सापार-सालई में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक अनियंत्रित दोपहिया वाहन सीधे कुएं में जा गिरा। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति बाल-बाल बच गया। मृत चालक की पहचान आदिलाबाद, तेलंगाना निवासी आदेश मांडगिया (22) के रूप में हुई है। वहीं बाइक की पिछली सीट पर बैठे आदिलाबाद, तेलंगाना निवासी रामचंद्र सीताराम श्रीनिवास (40) को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी अनुसार दोनों व्यक्तियों का कोंढाली क्षेत्र में साहूकारी का धंधा है। रविवार को वसूली कर लौटते समय उनकी बाइक खुर्सापार-सालई मार्ग पर सड़क किनारे गिरे बबूल के पेड़ से टकराई। इसके बाद बाइक खेत की धार पर लगे तारों से भिड़कर अनियंत्रित हो गई और सीधे कुएं में जा गिरी। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद किसानों ने दौड़कर पीछे बैठे रामचंद्र श्रीनिवास को बाहर निकाला लेकिन चालक आदेश मांडगिया की मौके पर ही मौत हो गई। कोंढाली पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सड़क पार कर रहा युवक बहा

भिवापुर नांद-बेसूर चिखलापार गांव में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश से नांद नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इस कारण उमरेड-बेसूर-समुद्रपुर मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। इसी दौरान पिरावा निवासी पिंटू मुले ने अपने दोपहिया वाहन को पानी से निकालने का प्रयास किया लेकिन बाढ़ का पानी अत्यधिक तेज होने से वह अपने वाहन समेत बह गया।

घटना की जानकारी तहसील खरीदी-बिक्री संस्था के सभापति भास्कर येणगले ने बेला पुलिस स्टेशन और भिवापुर के तहसीलदार को दी। इसके बाद बेला के थानेदार और तहसीलदार टेडे ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। लगातार हो रही बारिश से पुलिया पर पानी का बहाव तेज हो गया था जिसके कारण पिंटू बाढ़ की लहरों में बह गया। पिंटू को ढूंढने की काफी कोशिश की गई। रविवार को भी बचाव दल और पुलिस विभाग खोजबीन में जुटा रहा लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

यह भी पढ़ें – साथ लड़ने की एकतरफा घोषणा, संजय राउत के बयान से मनसे कार्यकर्ताओं में मची खलबली, होगा बवाल!

पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा सेंधमार

वाठोड़ा थाना क्षेत्र के साईंबाबानगर में दिनदहाड़े 3 सेंधमार एक घर में सेंध लगाने घुसे। सतर्क नागरिकों ने घर के मालिक को जानकारी दी और घेराबंदी कर ली। 1 आरोपी रंगेहाथ दबोचा गया लेकिन उसके साथी कुछ जेवरात लेकर भाग निकले। पुलिस ने धर्मेंद्र सदाराम बिजेवार (38) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। धर्मेंद्र के पिता की तबीयत खराब थी। उन्हें देखने के लिए धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ सालेकसा गए थे।

शनिवार की दोपहर 12.30 बजे के दौरान पड़ोस में रहने वाले गजानन सहारे को धर्मेंद्र के घर पर 3 युवक घुसते दिखाई दिए। उन्होंने तत्काल धर्मेंद्र को सूचना दी। गजानन ने परिसर के अन्य नागरिकों को भी मदद के लिए बुलाया और घर को घेरा गया। 2 आरोपी 27,500 रुपये के आभूषण लेकर भाग निकलने में कामयाब हुए लेकिन नागरिकों ने कलमना निवासी विशाल उर्फ सेंगड़ी राजू भूमियार (21) को दबोच लिया। नागरिकों ने उसकी धुनाई भी की। तत्काल वाठोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और विशाल को हिरासत में लिया। उसके फरार साथियों की तलाश जारी है।

Nagpur driver died fell into well burglar police caught red handed 2 escape

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2025 | 10:41 AM

Topics:  

  • Crime
  • Nagpur
  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

36 घंटे बंद रहेगी 24 टंकियों की जलापूर्ति, अमृत योजना के तहत काम जारी, इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

2

नई प्रभाग रचना, फिर धड़कनें तेज, दांव पर लगा इच्छुकों का भविष्य, मिलकर चुनाव लड़ने के संकेत

3

पवार में पद तो शिंदे गुट में इंतजार! NCP में एंट्री को लेकर उत्साह, शिंदे से शिवसेना निराश

4

रविभवन में बनें मंत्रियों-विधायकों के लिए फ्लैट, दिल्ली की सांसद फ्लैट स्कीम की तर्ज पर हो निर्माण

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.