Nagpur Crime News: आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी का जाल: नागपुर में बुकी गैंग पर छापा, 40 लाख कैश बरामद
Nagpur Betting Racket: नागपुर में क्राइम ब्रांच ने आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ कर 40 लाख रुपये जब्त किए। चार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश जारी।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर सट्टा रैकेट( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nagpur Crime Branch Raid: नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार रात्त राणाप्रतापनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर क्रिकेट सटोरियों को पकड़ा था। एक क्रिकेट बुकी का फ्लैट खंगालने पर प्रतापनगर पुलिस को 40 लाख रुपये नकद मिले हैं।
इसके साथ ही सटोरियों के मुखिया एसके को तलाश में टीम जुट गई है। पुलिस ने आईटी पार्क के समीप लोखंडेनगर के सिद्धांत सक्षम अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापा मारकर गणपतिनगर, गोधनी रोड निवासी अमन परमानंद पाठक (26); भाईंदर, मुंबई निवासी आकाश जयंती गुहिल (27), रिपब्लिकननगर निवासी श्रेयश सप्तऋषी लांजेवार (21) और नया नकाशा निवासी मुशीर अहमद मतिन अहमद (22) को पकड़ा था। आरोपी आईपीएल टूर्नामेंट के चेन्नई और दिल्ली के बीच खेले जा रहे टी-20 मैच पर खायवाली करते मिले।
आरोपियों ने बाकायदा आईडी के जरिए एक लिंक तैयार की थी जिसमें लाइव क्रिकेट मैच देखकर मोबाइल फोन पर लगवाड़ी और सौदेबाजी हो रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Chhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
आरोपियों ने अपने ग्राहकों को यूजर आईडी और पासवर्ड दे रखा था। किराये के खातों का उपयोग लेन-देन के लिए किया जा रहा था और पुलिस को तलाशी में 11 बैंक खातों के पासबुक भी मिली है।
उनसे 11 मोबाइल फोन और अन्य सामग्री सहित 3.92 लाख रुपये का माल जब्त किया गया, इसीलिए आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया।
राणाप्रतापनगर पुलिस को पूछताछ के दौरान अमन पाठक के गोरले लेआउट में स्थित प्राइड लेक अपार्टमेंट के फ्लैट के बारे में पता चला। यह फ्लैट उसने किराये पर ले रखा था।
नागपुर पुलिस ने फ्लैट की तलाशी ली तो 40 लाख रुपये नकद बरामद हुए। इसका कोई ब्योरा अमन नहीं दे पाया है। एसके के बारे में पूछने पर उसने व्यक्तिगत तौर पर जानने से इनकार किया।
यह भी पढ़ें:-Nagpur Accident News: कोराडी पावर प्लांट बना ‘हादसों का हब’, गैस रिसाव में 8 झुलसे; सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
उसका कहना है कि एसके से केवल ऑनलाइन बातचीत होती थी। न्यायालय ने आरोपियों को 2 दिन की पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं। पीसीआर के दौरान पुलिस एसके का पता लगाने का प्रयास करेगी। पुलिस को संदेह है कि यह रैकेट राज्यभर में फैला हुआ था।
