14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
Jabalpur Rape Case: जबलपुर मेडिकल अस्पताल में पिता के इलाज के दौरान महिला ने पुराने परिचित राहुल कसरा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: अर्पित शुक्ला
जबलपुर मेडिकल अस्पताल
Jabalpur Medical Hospital Rape Case: जबलपुर के मेडिकल अस्पताल की बिल्डिंग में महिला से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला अपने पिता का इलाज करवाने अस्पताल पहुंची थी जहां आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया और भाग निकला। जबकि चर्चा यह भी है कि पीड़ित और आरोपी के बीच पहले प्रेम प्रसंग था।
घटना शुक्रवार रात की है जब पीड़ित महिला सड़क दुर्घटना में घायल पिता को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका पुराना परिचित राहुल कसरा भी मिला, राहुल अपनी पत्नी की जांच करवाने के लिए पहुंचा था।
इलाज में मदद का भरोसा देकर साथ घूमता आरोपी
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपने पति के साथ गई थी और उसने अपने पिता को अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इसके बाद पति अपने काम पर चला गया, जिससे पीड़िता को भागदौड़ करने में काफी परेशानी हो रही थी। इसी बीच जब राहुल से उसकी मुलाकात हुई तो उसने मदद करने का भरोसा जताया। साथ में घूमने के दौरान ही आरोपी ने पल्मोनरी डिपार्टमेंट में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।
सम्बंधित ख़बरें
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
मध्य प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप
प्रेम प्रसंग की चर्चा जोरों पर
इस घटना की जानकारी पूरे मेडिकल क्षेत्र में फैल गई। इसके साथ ही परिवार और परिचितों को भी घटना के सम्बन्ध में पता चल गया, सूत्रों के मुताबिक पीड़ित महिला और आरोपी राहुल कसरा के बीच पहले प्रेम प्रसंग था लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई, करीब 14 सालों बाद मेडिकल अस्पताल में दोनों आमने सामने आ गए और पुराना प्यार जाग उठा। जिसके बाद दोनों बिल्डिंग के एकांत में चले गए जहां महिला का पति भी उसे ढूंढते हुए पहुंच गया और उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद राहुल के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई गई।
यह भी पढ़ें- Honey Trap Case: रेप केस में फंसाने की धमकी देकर बिजनेसमैन से 90 लाख ऐंठे, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
पुलिस ने क्या कहा?
इस घटना में महिला द्वारा राहुल के खिलाफ जबलपुर के गढ़ा थाने में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज करवाया गया है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरी घटना की जांच की जा रही है जिसके बाद यथोचित कार्यवाही की जाएगी।
