गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
Police Action On Cow Smuggling: बकरीद से पहले 131 गोवंशों को अमानवीय स्थिति से कराया गया था मुक्त,पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार की सख्त कार्रवाई से तस्करों में मचा हड़कंप।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
गोवंशों की अवैध तस्करी के आरोपी (सोर्सः नवभारत न्यूज)
Illegal Cattle Transport: शहर में गोवंशों की अवैध तस्करी और वध के उद्देश्य से सक्रिय संगठित गिरोह के खिलाफ छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के सरगना जुबेर शफीक कुरैशी सहित कुल 9 आरोपियों को शामिल किया गया है। पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार की मंजूरी के बाद की गई इस कार्रवाई से गोवंश तस्करी और अवैध पशु वध से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।
पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि बकरीद के अवसर पर अवैध वध के लिए बड़ी संख्या में गोवंशों को अमानवीय परिस्थितियों में शहर के बायजीपुरा आस पास के परिसर में बांधकर रखा गया है। सूचना के आधार पर जिन्सी पुलिस थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान 131 गोवंशों को मुक्त कराया गया था। मामले में जिन्सी पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 161/2026 दर्ज किया गया था। इसमें पशु क्रूरता और पशु संरक्षण कानूनों की विभिन्न धाराएं लगाई गई थी।
जांच के दौरान पुलिस को यह मामला संगठित अपराध से जुड़ा मिला। इसके बाद पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने मकोका की धाराएं लागू करने की अनुमति प्रदान की। पुलिस के अनुसार यह गिरोह आर्थिक लाभ के लिए लंबे समय से अवैध गतिविधियों में लिप्त था।
सम्बंधित ख़बरें
गैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी उत्सव के रूप में मनाई जाएगी अजित पवार की जयंती
लोकल यात्री ध्यान दें! हार्बर लाइन पर चार दिनों तक रहेगा रात्रिकालीन ब्लॉक, वडाला रोड तक ही चलेंगी कुछ ट्रेनें
महाराष्ट्र को कौशल संपन्न बनाने की तैयारी, स्किल फर्स्ट पैटर्न के जरिए प्रशिक्षण, उद्योग और रोजगार को मिला मंच
इन आरोपियों पर मकोका के तहत कार्रवाई
मकोका के तहत जिन प्रमुख आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें जुबेर शफीक कुरेशी (गिरोह सरगना), मोहसिन अयूब कुरैशी, मोहम्मद समीर मोहम्मद शरीफ कुरैशी, मुजीब उर्फ मुजाहिद अयूब कुरैशी, शेख कय्यूम कुरेशी शेख अयूब कुरैशी, सलीम कुरेशी पिता शेख चांद कुरेशी, वसीम शकील उर्फ शफी कुरैशी, काजी कलीम अहमद काजी मोहम्मद शरीफ तथा शेख रऊफ शेख युनुस शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मामले में कुल 14 आरोपियों में से 9 को मकोका के दायरे में लिया गया है।
यह भी पढ़ें:- Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
गोवंश तस्करों को नहीं बख्शा जाएगा
पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि गोवंशों की अवैध खरीद-बिक्री, या गायों की तस्करी अथवा वध जैसे गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे संगठित गिरोहों के खिलाफ आगे भी प्रभावी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि गोवंशों की अवैध तस्करी या वध की जानकारी तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष 112 अथवा पुलिस आयुक्त के मोबाइल नंबर 9226514001 पर दें।
सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार, पुलिस उपायुक्त (अपराध) प्रशांत मोहिते तथा सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) अशोक राजपूत के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के पीआई गजानन कल्याणकर व उनकी टीम ने की।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
