- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Crime Birthday Party Stabbing Vegetable Dispute Dhantoli
दोस्ती, दावत और फिर कत्ल…छत्रपति चौक पर ऑटो से उतरते ही युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Nagpur Crime News: नागपुर में खूनी बर्थडे पार्टी से सनसनी मची। सब्जी को लेकर हुए विवाद में युवक के सीने में घोंपा चाकू। धंतोली पुलिस ने आरोपी प्रज्ज्वल टेंभुर्णे को किया गिरफ्तार।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर में हत्या (डिजाइन फोटो)
Birthday Party Attack Nagpur: नागपुर शहर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां बर्थडे पार्टी के दौरान सब्जी खाने को लेकर हुआ मामूली विवाद जानलेवा हमले में बदल गया। इस घटना में एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामला धंतोली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान शरद भोजराज बावनगड़े (29) के रूप में हुई।
अजनी चौक निवासी उसके मित्र राम अवचारे का जन्मदिन था। जन्मदिन के अवसर पर शरद अपने दोस्तों के साथ शिवणगांव टेकड़ी स्थित एक दरगाह में दर्शन के लिए गया था जिसके बाद सभी बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। पार्टी के दौरान प्रज्ज्वल मुनीम टेंभुर्णे (28) निवासी चूनाभट्टी और अविनाश काले (26) निवासी रामेश्वरी भी मौजूद थे। भोजन करते समय पहले सब्जी कौन लेगा, इसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई।
छत्रपति चौक पर आरोपियों ने घेरा
मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत करा दिया था। बताया गया कि पार्टी खत्म होने के बाद रात करीब 7.45 बजे शरद अपने दोस्तों के साथ ऑटो से घर लौट रहा था। छत्रपति चौक स्थित बस स्टॉप के पास जैसे ही वह ऑटो से उतरा, वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उसे घेर लिया। इसी दौरान प्रज्ज्वल ने पीछे से शरद की कॉलर पकड़कर उस पर हमला कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर में गन्ना किसानों के 496 करोड़ अटके, शुगर इंडस्ट्री पर सवाल, सीजन के अंत में बढ़ी चिंता
‘वंदे मातरम के विरोध पर मरने की बद्दुआ’, अरशद मदनी के बयान पर भड़के जगतगुरु परमहंस की विवादित टिप्पणी
गोंदिया में मेडिकल दुकानों पर कार्रवाई, 18 लाइसेंस निलंबित; मैनपावर की कमी से जांच पर असर
इम्तियाज जलील बोले- सड़क से सदन तक लड़ेंगे, मुस्लिम आरक्षण रद्द, एआईएमआईएम का सरकार पर हमला
यह भी पढ़ें – केस होना और गुनाह साबित होना अलग, चंद्रशेखर बावनकुले की दोटूक, पुणे टिकट विवाद पर भाजपा का बचाव!
शरद ने भागने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने चाकू से उसके गले और पेट पर वार कर दिए। हमले को रोकने के प्रयास में शरद के हाथ में भी गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल शरद को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। धंतोली पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी प्रज्ज्वल मुनीम टेंभुर्णे को गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच जारी है।
Nagpur crime birthday party stabbing vegetable dispute dhantoli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोलापुर में गन्ना किसानों के 496 करोड़ अटके, शुगर इंडस्ट्री पर सवाल, सीजन के अंत में बढ़ी चिंता
Feb 19, 2026 | 03:11 PM‘धुरंधर 2’ में इस बार कम होगा खूनी खेल? सेंसर रिपोर्ट ने खोले बड़े राज, रनटाइम भी किया रिवील
Feb 19, 2026 | 03:09 PM‘वंदे मातरम के विरोध पर मरने की बद्दुआ’, अरशद मदनी के बयान पर भड़के जगतगुरु परमहंस की विवादित टिप्पणी
Feb 19, 2026 | 03:08 PMयुवाओं को न भूलें वरना… नेपाल में फिर सुलग सकती है विद्रोह की आग, पीएम सुशीला कार्की ने जारी की चेतावनी
Feb 19, 2026 | 03:02 PMगोंदिया में मेडिकल दुकानों पर कार्रवाई, 18 लाइसेंस निलंबित; मैनपावर की कमी से जांच पर असर
Feb 19, 2026 | 02:54 PMBox Office पर फिर मचेगा बवाल, ‘द केरल स्टोरी 2’ रच सकती है इतिहास, 2026 की तीसरी बड़ी फिल्म बनने को तैयार!
Feb 19, 2026 | 02:48 PMशिंदे-राज सीक्रेट मीटिंग पर संजय राउत का प्रहार, बोले- पीठ में छुरा घोंपने वालों से…
Feb 19, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM











