Box Office पर फिर मचेगा बवाल, ‘द केरल स्टोरी 2’ रच सकती है इतिहास, 2026 की तीसरी बड़ी फिल्म बनने को तैयार!

Vipul Shah Film Collection: ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। कंट्रोवर्सी और सीक्वल फैक्टर के चलते फिल्म 5-7 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है और 2026 की तीसरी बड़ी ओपनर बन सकती है।
The Kerala Story 2 Box Office Prediction
द केरल स्टोरी 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

The Kerala Story 2 Box Office Prediction: 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही द केरल स्टोरी 2 इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एक तरफ जहां इसे लेकर आलोचना हो रही है, वहीं ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंट्रोवर्सी ही फिल्म के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

यह फिल्म साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर द केरल स्टोरी का सीक्वल है। पहले पार्ट ने विवादों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। अब इसके दूसरे भाग से भी मेकर्स को बड़ी उम्मीदें हैं। फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की कमान विपुल अमृतलाल शाह के हाथों में है।

 द केरल स्टोरी 2 की पहले दिन कितनी होगी कमाई?

मीडिया रिपोर्ट्स और ट्रेड एनालिसिस के अनुसार, ‘द केरल स्टोरी 2’ पहले दिन 5 से 7 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है। ट्रेलर को मिले व्यूज और सोशल मीडिया पर चल रही बहस को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म कम से कम 5 करोड़ की ओपनिंग तो दर्ज कर ही लेगी। अगर वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव रहा, तो यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। साल 2026 में अब तक सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बॉर्डर 2 के नाम है, जिसने पहले दिन 32.10 करोड़ की कमाई की। दूसरे स्थान पर ओ रोमियो रही, जिसकी ओपनिंग 7.75 करोड़ रही। तीसरे नंबर पर द राजा साब का हिंदी वर्जन है, जिसने 5.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में यदि ‘द केरल स्टोरी 2’ 5 करोड़ से ज्यादा कमाती है, तो यह तीसरे स्थान पर अपनी जगह बना सकती है।

2026 की बड़ी ओपनिंग के पीछे की ये है वजह

सबसे बड़ा फैक्टर इसका सीक्वल होना है। पहले भाग को भारी विवादों के बीच 8 करोड़ की ओपनिंग मिली थी और फिल्म ने भारत में 242.20 करोड़ तथा दुनियाभर में 300 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। दूसरी वजह है मौजूदा विवाद। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने इसे प्रोपगेंडा बताया है। हालांकि, अतीत में देखा गया है कि विवाद कई बार फिल्मों की कमाई बढ़ा देते हैं।

तीसरी वजह है 27 फरवरी की सोलो रिलीज। उस दिन कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही, जिससे इसे स्क्रीन काउंट का पूरा फायदा मिल सकता है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म महीनों की रिसर्च पर आधारित है और असली केस स्टडी से प्रेरित है। अब देखना होगा कि विवादों के बीच यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com