-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Congress Ticket Distribution Municipal Election Alliance
मनपा चुनाव से पहले कांग्रेस में भगदड़! टिकट की दावेदारी बढ़ी, गठबंधन बना ‘सिरदर्द’
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Municipal Election Congress: नागपुर मनपा चुनाव से पहले कांग्रेस में दावेदारों की होड़ बढ़ी। नेताओं की घर वापसी के बीच टिकट बंटवारा चुनौती बना। शिवसेना–एनसीपी गठबंधन फॉर्मूले पर सभी की निगाहें।

निकाय चुनाव (फाइल फोटो)
Congress Ticket Distribution: मनपा चुनाव का आगाज होते ही अब स्थानीय नेताओं की उछल-कूद शुरू हो गई है। किसी लालच में दूसरे दलों में गए कुछ स्थानीय नेताओं की घर वापसी हो रही है, तो कुछ टिकट की फिराक में अब कांग्रेस में शामिल होते जा रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में कांग्रेस से शिवसेना में गए दीपक कापसे फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
इसी तरह से पूर्व नागपुर से गुड्डू रहांगडाले और रविनिश पांडे भी शामिल हो गए। वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में भले ही भाजपा को सत्ता का दावेदार बताया जा रहा हो, किंतु इसी बीच नेताओं का कांग्रेस में शामिल होना किसी आश्चर्य से कम नहीं है।
कांग्रेस में शामिल हो रहे नेता और कार्यकर्ता किसी न किसी प्रभाग से लड़ने के इच्छुक भले ही हों, किंतु पार्टी को निष्ठावान कार्यकर्ताओं का भी विचार करना होगा। यही कारण है कि टिकटों का बंटवारा करते समय शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
नागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
नागपुर एयरपोर्ट की 670 एकड़ जमीन का होगा आर्थिक कायाकल्प; भव्य कमर्शियल प्रोजेक्ट से राजस्व जुटाने की तैयारी
जीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल
स्थानीय स्तर पर गठबंधन के अधिकार
उल्लेखनीय है कि हाल ही में कांग्रेस की ओर से गठबंधन के लिए स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों को निर्णय लेने का अधिकार दिया गया। हालांकि इस संदर्भ में प्राथमिक स्तर पर स्थानीय नेताओं के बीच बैठकों का दौर तो हुआ, किंतु किसी फॉर्मूले पर मुहर नहीं लगी। यदि भविष्य में शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की सेना साथ आती हैं, तो सीटों का फॉर्मूला तय हो पाएगा।
इसके आधार पर कांग्रेस को जीतनेवाले प्रत्याशियों पर विचार करना होगा। यहां तक कि आघाड़ी का धर्म किस तरह से निभाया जाए, इसकी भी चुनौती होगी। राजनीतिक जानकारों के अनुसार सिटी में उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी का कोई बड़ा जनाधार नहीं है। दोनों दलों में विभाजन होने के कारण स्थिति कमजोर हुई है। ऐसे में गठबंधन को किस तरह से अंजाम दिया जाता है, यह देखने लायक होगा।
शहर अध्यक्ष की अहम भूमिका
कांग्रेस के प्रत्याशियों के चयन से लेकर अलग-अलग हिस्सों में पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता और युवा कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल कर टिकट बंटवारे में शहर अध्यक्ष की अहम भूमिका होगी। हालांकि शहर अध्यक्ष होने के कारण विकास ठाकरे के पास अधिकार तो होंगे, किंतु लंबे समय से मनपा से सत्ता के बाहर रही कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए उन्हें ही एड़ी-चोटी का जोर भी लगाना होगा।
यह भी पढ़ें – Nikay Chunav: मतदाता सूची को लेकर बढ़ा कन्फ्यूजन, लगातार तीसरी बार बदला जा रहा कार्यक्रम
जानकारों की मानें तो कांग्रेस के पास सही प्रत्याशी के चयन के लिए कई विकल्प हैं। हालांकि प्रत्येक प्रभाग में दावेदार तो हैं, किंतु पार्षदों की संख्या नहीं होने से किसी तरह का दबाव नहीं होगा। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि मनपा चुनाव में सभी के समन्वय से निर्णय लिए जाएंगे। पूर्व मंत्री नितिन राऊत, विधायक अभिजीत वंजारी, गिरीश पांडव सहित कई नेताओं के समर्थकों को भी जगह मिलने की संभावना है।
घटक दलों को 15-15 सीटें
हाल ही में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे ने पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख से मुलाकात की थी और मनपा चुनावों को लेकर प्रारंभिक चर्चा की थी। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता सतीश हरडे ने भी कहा कि विकास ठाकरे के साथ प्रारंभिक चर्चा हुई है।
इसलिए इस बात के सकारात्मक संकेत हैं कि कांग्रेस, शरद पवार एनसीपी, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। सतीश हरडे ने कहा कि पिछले चुनाव में शिवसेना 16 से 17 सीटों पर दूसरे स्थान पर थी। अगर गठबंधन होता है, तो संभावना है कि दोनों दलों के पास 15-15 सीटों का फॉर्मूला होगा। अगर ऐसा होता है, तो 121 सीटें कांग्रेस के पास रहेंगी।
Nagpur congress ticket distribution municipal election alliance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ई-रिक्शा चालकों को बना रहे थे शिकार! मोबाइल ऐप से वाहन बंद कर वसूलते थे रुपये, पुलिस ने हिरासत में लिया
Jul 02, 2026 | 12:03 PMUS Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Jul 02, 2026 | 12:02 PMमुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
Jul 02, 2026 | 11:59 AMUS नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
Jul 02, 2026 | 11:53 AMयूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
Jul 02, 2026 | 11:52 AMभंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
Jul 02, 2026 | 11:51 AMउज्जैन: चलती कार से स्टंट करना पड़ा भारी, युवक का कटा 5 हजार का चालान, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन
Jul 02, 2026 | 11:50 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














