नगर परिषद चुनाव में भाजपा की बड़ी सेंधमारी, कांग्रेस-राकां के दिग्गज नेताओं ने थामा BJP का हाथ

Maharashtra Municipal Election: देसाईगंज में नगर परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस और राष्ट्रवादी में भारी टूट देखने को मिली। पूर्व पार्षद सहित कई पदाधिकारी BJP में शामिल हो गए।
Maharashtra Municipal Election: देसाईगंज में नगर परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस और राष्ट्रवादी में भारी टूट देखने को मिली। पूर्व पार्षद सहित कई पदाधिकारी BJP में शामिल हो गए।
कई दिग्गजों ने किया भाजपा में प्रवेश (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Nikay Chunav: नगर परिषद चुनाव नजदीक आते ही देसाईगंज की राजनीति में बड़ी हलचल देखी जा रही है। कांग्रेस के पूर्व पार्षद गणेश फाफट और राकां के युवक अध्यक्ष अन्नु साधवानी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाजपा में प्रवेश कर विपक्ष को तगड़ा झटका दिया है। आगामी नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर देसाईगंज शहर में राजनीतिक बदलाव होते दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस के पूर्व पार्षद गणेश फाफट समेत अन्य कार्यकर्ता और राकां के पदाधिकारियों ने भाजपा में प्रवेश किया है। जिससे कांग्रेस और भाजपा को झटका लगने की बात कही जा रही है। संबंधित पदाधिकारियों ने गड़चिरोली जिला चुनाव प्रभारी तथा चिमुर के विधायक कीर्ति कुमार भांगडिया के नेतृत्व में तथा पूर्व विधायक कृष्णा गजबे की उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश किया है।

नेताओं ने की भाजपा में एंट्री

भाजपा में प्रवेश करने वाले पदाधिकारियों में कांग्रेस के पूर्व पार्षद गणेश फाफट, राज आकरे, अमित जेजानी, राकां के युवक अध्यक्ष अन्नु साधवानी, खुशबू साधवानी, सुधीर साधवानी, आशीष रामानी, ठाकुर परसवानी, विजय मोटवानी, रिजवान खानानी, प्रदीप निरंकारी, रवी डेंगानी, प्रदीप साधवानी, शंकर परसवानी, मुरली मोटवानी, दिक्षा सतवाणी, कोमल परसवानी, अश्विनी, चंदा, मीना, कशिश, राणी, प्रिया, मीनाक्षी, मनीषा, प्रतीक्षा आदि समेत अनेक कार्यकर्ताओं का समावेश है।

क्या बोले भांगडिया?

अपने मार्गदर्शन में भांगडिया ने कहा कि हमारी सरकार नागरिकों का विश्वास और उम्मीद के साथ समर्थन चलने वाली है। ग्रामीण परिसर का विकास ही हमारा मुख्य एजेंडा है। भाजपा में प्रवेश करने वाले को उचित सम्मान दिया जाएगा। इस समय भाजपा के जिला महामंत्री गोविंद सारडा, मोतीलाल कुकरेजा, गौरव, राजू जेठानी, सचिन खरकाटे, आकाश अग्रवाल, नरेश विठ्ठलानी, सचिन वानखेडे समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com