Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: बादलों ने दी गर्मी से राहत, शाम को कई इलाकों में हुई हल्की बारिश, विदर्भ के तापमान गिरावट दर्ज

आसमान में छाए बादलों ने सूरज की तपती किरणों की तीव्रता को कम कर दिया। पिछले चौबीस घंटे में दिन का तापमान 3.4 डिग्री की गिरावट के साथ 39.2 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 28, 2025 | 10:07 AM

बादलों ने दी गर्मी से राहत, (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: आसमान में छाए बादलों ने सूरज की तपती किरणों की तीव्रता को कम कर दिया। पिछले चौबीस घंटे में दिन का तापमान 3.4 डिग्री की गिरावट के साथ 39.2 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। सामान्य से तीन डिग्री कम तापमान होने से शहरवासियों को तपती गर्मी से राहत मिली। इतना ही नहीं, अप्रैल के बचे हुए दिनों में भी पारा 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा क्योंकि आसमान बादलों से आच्छादित रहेंगे। एक या दो अंतराल में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विदर्भ से मराठवाड़ा, कर्नाटक, तमिलनाडु होते हुए एक द्रोणिका बनी है, जिसकी वजह से वातावरण में बदलाव नजर आ रहा है। नागपुर सहित विदर्भ के सभी जिलों में तपती गर्मी से राहत मिली। द्रोणिका मौसम की ऐसी स्थिति है जिसमें ठंडी और गर्म हवाएं आपस में टकराकर कम दबाव का क्षेत्र बनाती हैं। इस स्थिति से निकलने वाली हवा की पट्टी को द्रोणिका कहते हैं और यह अचानक मौसम में बदलाव और तेज बारिश ला सकती है।

2 दिनों से छाए हुए हैं बादल

नागपुर में भी पिछले 2 दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो 30 अप्रैल तक इसी प्रकार की स्थिति बनी रहेगी। सुबह के समय तेज धूप और बादल छाए रहेंगे, जबकि शाम होते ही तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ेंगी। रविवार को भी सुबह से तेज धूप और बादलों का डेरा था। लेकिन शाम 5.30 बजे के करीब शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। उसके बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिसकी वजह से दिन भर की गर्मी गायब हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

शिवनेरी और शिवशाही के बाद ST में शामिल होंगी ‘राजमाता जिजाऊ’ बसें; मार्च से यात्रियों को मिलेगा तोहफा!

फडणवीस-गडकरी का शहर बना अंधेर नगरी! गोरेवाड़ा रिंग रोड पर नहीं हुई कार्रवाई; NDS दस्ता बना ‘ईद का चांद’

कोराडी पावर प्लांट: हाइड्रोलिक पंपों की खरीद का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार

क्या 15 साल पुराने शिक्षक पास कर पाएंगे TET? SC के आदेश ने बदले समीकरण, 15% अंकों की छूट की उठी मांग

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

विदर्भ के अधिकांश जिलों का तापमान गिरा

3 दिन पहले तक विदर्भ के जिले खूब तप रहे थे। लेकिन वातावरणीय बदलाव की वजह से रविवार को विदर्भ के अधिकांश जिलों का तापमान गिरा। अकोला और वाशिम 42.4 डिग्री के साथ संयुक्त रूप से सबसे गर्म रहे। जबकि चंद्रपुर, ब्रह्मपुरी, गोंदिया, वर्धा, यवतमाल में पारा 40 डिग्री के नीचे जा पहुंचा।

तापमान 40 डिग्री के नीचे

नागपुर में अप्रैल महीने में 13 दिन बाद दिन का तापमान 40 डिग्री के नीचे जा पहुंचा। 14 अप्रैल को दिन का तापमान 39.8 डिग्री था। उसके बाद पारा 40 डिग्री के ऊपर बना रहा। 19 अप्रैल को पारा 44.7 डिग्री पर जा पहुंचा, जो कि इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में 6 दिन पारा 44 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया।

Nagpur clouds gave relief from heat light rain fell in many areas in evening clouds covered sky and sun shone

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2025 | 10:07 AM

Topics:  

  • Clouds
  • Nagpur News
  • Weather change
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.