नागपुर-चंद्रपुर एक्सप्रेस-वे में बदलाव, नये एलाइनमेंट को फडणवीस सरकार ने दी मंजूरी, किए ये चेंजेस
Nagpur Chandrapur Expressway: महाराष्ट्र मंत्रिमंडलीय बुनियादी ढांचा समिति ने नागपुर–चंद्रपुर एक्सप्रेस-वे के नए 204 किमी एलाइनमेंट को मंजूरी दी। सीएम ने गतिशक्ति पोर्टल आधारित अनुमोदन अनिवार्य किया।
- Written By: प्रिया जैस
बुनियादी ढांचा मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक (सौजन्य-नवभारत)
Maharashtra Cabinet Infrastructure Committee: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडलीय बुनियादी ढांचा समिति की बैठक में नागपुर-चंद्रपुर एक्सप्रेस-वे के एलाइनमेंट में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। केंद्र सरकार के ‘गतिशक्ति पोर्टल’ से मिले सुझावों पर विचार करते हुए कुल 204 किलोमीटर लंबाई के संशोधित सड़क एलाइनमेंट को मंजूरी दी गई।
इसके अलावा मुंबई शहर के घाटकोपर पूर्व, चेंबूर और अंधेरी (प.) आंबिवली मुद्रण कामगारनगर व चूनाभट्टी में भूखंडों के निजीकरण के माध्यम से विकास की समय सीमा बढ़ाने को भी मंगलवार की बैठक में मंजूरी दी गई। बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ, सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्र सिंह भोंसले और मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल उपस्थित थे।
सीएम ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भी निर्देश दिए कि राज्य में चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के साथ-साथ प्रस्तावित परियोजनाओं को भी ‘गति शक्ति पोर्टल’ से मंजूरी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना ‘गतिशक्ति पोर्टल’ से मंजूरी मिलने के बाद ही समिति की बैठक के सामने आनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में आसमान से बरस रही आग; लू की चपेट में आने से 6 की मौत, विदर्भ में 350 से ज्यादा बीमार
मुंबई पर मंडराया जल संकट: 15 मई से पूरे महानगर में 10% पानी की कटौती लागू
OBC आरक्षण पर बड़ी अपडेट: देवेंद्र फडणवीस सुलझाएंगे ओबीसी आरक्षण की तकनीकी गुत्थी
पत्नी के नाम पर लिया कमरा पहुंचा प्रेमिका के साथ, मुंबई के नामी होटल में की धोखधड़ी, पत्नी ने दर्ज कराया मामला
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र में OBC छात्रों के लिए 65 छात्रावास, मंत्री अतुल सावे का ऐलान, 7 जिलों में जगह कन्फर्म
एलाइनमेंट में बदलाव
संशोधित एलाइनमेंट के बाद नागपुर से चंद्रपुर एक्सप्रेस-वे का निर्माण हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग पर सेलडोह इंटरचेंज से दुर्ग-हैदराबाद महामार्ग पर नवेगांव (मोर) तक किया जाएगा।
- मार्ग की लंबाई : नए मुख्य मार्ग की लंबाई 192 किलोमीटर होगी।
- चंद्रपुर कनेक्टिंग रोड : 11 किलोमीटर लंबाई का चंद्रपुर जोड़ने वाला मार्ग पिछली एलाइनमेंट के अनुसार ही रखा गया है।
- कुल संशोधित लंबाई : इस प्रकार कुल 204 किलोमीटर लंबाई के संशोधित सड़क एलाइनमेंट को मंजूरी दी गई है।
- पर्यावरण लाभ : संशोधित सड़क एलाइनमेंट के कारण 27 हेक्टेयर वन क्षेत्र के अधिग्रहण में बचत होगी।
