Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: पकड़ा गया बोगस नंबर प्लेट का कार चालक, चालान से बचने के लिए पिता-पुत्र का कारनामा

नागपुर शहर में बोगस नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने का मामला उजागर हुआ है। इस चौंकाने वाली चाल में पिता-पुत्र ने ट्रैफिक चालान से बचने के लिए एक मुंबई निवासी की कार का नंबर अपनी कार पर चिपका दिया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 22, 2025 | 12:49 PM

बोगस नंबर प्लेट का कार चालक पकड़ाया। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

नागपुर: शहर में बोगस नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने का मामला उजागर हुआ है। इस चौंकाने वाली चाल में पिता-पुत्र ने ट्रैफिक चालान से बचने के लिए एक मुंबई निवासी की कार का नंबर अपनी कार पर चिपका दिया। नियम तोड़ने पर जब भी चालान बनता, वह व्यक्ति मुंबई में बैठे-बैठे परेशान होता। यह धोखाधड़ी सोनेगांव ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से सामने आई, और बजाजनगर थाने में दोनों आरोपियों पर आईपीसी व मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

सोनेगांव ट्रैफिक विभाग के हवलदार सुरेंद्र पगारे ड्यूटी पर थे। अलंकार चौक के पास पूनम मॉल के पास एक महंगी कार एमएच-02/डीझेड-5061 खड़ी देखी गई, जो ट्रैफिक में बाधा बन रही थी। जब नंबर स्कैन किया गया तो वह मुंबई के हनित मनजीतसिंह अरोरा के नाम से रजिस्टर्ड निकली। पुलिस ने जब अरोरा से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी तो मुंबई में घर पर खड़ी है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके नाम पर नागपुर से चालान आ रहे हैं, और उन्होंने पहले ही ठाणे पुलिस में शिकायत दर्ज की है।

बाप-बेटे ने दिए गोलमोल जवाब

जब पुलिस कार के पास पहुंची, तो हरीश तिवारी (55) अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। उन्होंने कार को अपनी बताया, पर जब दस्तावेज मांगे गए तो उन्होंने बेटे यश तिवारी (25) को बुलाया। दोनों ही गाड़ी के असली दस्तावेज देने में असफल रहे। इसके बाद पुलिस उपायुक्त अर्चित चांडक को जानकारी दी गई। जब असली नंबर प्लेट और इंजन नंबर की जांच की गई, तो पता चला कि असली नंबर एमएच-31-ईक्स-9993 है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर कार जब्त कर ली और मामला दर्ज किया।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर एयरपोर्ट का रेलवे काउंटर हिट: साढ़े 5 महीने में बुक हुईं 7,000 ट्रेन टिकटें, समय की बचत से यात्री गदगद

Nagpur Crime Branch Action: अमरावती रोड पर पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक; बोरियों में छिपा 35.5 किलो गांजा बरामद

नागपुर-अबू धाबी सेंटर विवाद: NTA की जांच में सामने आया हैरान करने वाला सच, सोशल मीडिया के दावों की खुली पोल

बुआई संकट के बीच नागपुर के किसानों को बड़ी राहत! ‘पीएम किसान’ की 23वीं किस्त जारी, खातों में पहुंचे 35 करोड़

महाराष्ट्र की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

पुलिस ने दि चेतावनी

अर्चित चांडक, पुलिस उपायुक्त (यातायात) ने कहा कि ‘वाहन की असली नंबर प्लेट को बदलना या नकली नंबर लगाना एक गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी’।

Nagpur car driver with bogus number plate caught father son feat to avoid challan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2025 | 12:49 PM

Topics:  

  • HSRP Number Plate
  • Nagpur Crime
  • Nagpur News
  • Nagpur Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.